Advertisement

Categories: home

करनी सेना ने कहा गौकशी को रोकने में बरेली पुलिस नाकाम,गौकश पुलिस के इकबाल को दे रहे खुलेआम चुनौती।

बरेली । सूबे में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने पर हिंदुओं की आस्था का प्रतीक गाय को काटने बालों पर सख्त कार्यवाही करने आश्वाशन हिंदू समाज को दिया था और गौकशी की घटना को अंजाम देने बालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।मगर योगी की पुलिस गौकशी की घटनाओं को रोक पाने में नाकाम दिखाई दे रही है। गौकशी की घटना को अंजाम देने वाले गौकश खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गाय को उसके घर से चुराकर गौकशी करने बालों ने उसके घर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर पुलिस ने इकबाल को चुनौती देते हुए गौकशी की घटना को अंजाम दे डाला। वहीं सूचना पाकर हिंदू संगठन करनीसेना के जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता तथा थाना सीओ प्रथम व कैंट पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना कैंट क्षेत्र के मोहनपुर निवासी संतोष के घर से 27 नवंबर को रात्रि में उसकी गाय खोलकर गौकश ले गए। संतोष अपनी गाय को इधर उधर ढूंढता रहा और आज शाम लगभग 4 बजे संतोष को पता चला कि उसकी गाय को गौकशी करने बालों ने मरघट के पास काट दिया है। संतोष जब मौके पर पहुंचा तो वहां गाय के अवशेष पड़े मिले। सूचना पाकर हिंदू संगठन करनी सेना के जिलाध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी ।मौके पर सीओ प्रथम स्वेता कुमारी यादव और इंस्पेक्टर कैंट तथा अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए।

ठाकुर राहुल सिंह ने कहा कि आए दिन उनकी आस्था का प्रतीक गाय को गौकशी करने वाले लगातार काट रहे है और पुलिस प्रशासन इस पर अंकुश लगाने में नाकाम प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे बरेली जिले में लगातार गौकशी की घटनाएं हो रहीं हैं। उन्होंने कहा कि बगैर पुलिस की सांठगांठ के गौकशी की घटना हो पाना संभव नहीं है। कहा कि प्रशासन उन दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्यवाही करे जो ऐसी घटनाओं को कराने में संलिप्त हैं और साथ ही पुलिस पूरे जिले में एक अभियान चलाकर गौकशी करने बालों पर सख्त कार्यवाही करे तथा बरेली को गौकशी से मुक्त कराए बर्ना करनी सेना रोड पर उतरकर प्रदर्शन करेगी।

Express views

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें पहुंचीं, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…

1 day ago

छत पर कपड़े सुखाने गई बीए छात्रा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, गंभीर रूप से झुलसी

बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…

1 day ago

भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…

1 day ago

विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख की ठगी, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। विदेश में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से करीब…

2 days ago

मस्जिद में तोड़फोड़ और नमाजियों से अभद्रता करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचे के साथ भेजा गया जेल

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। स्थानीय थाना पुलिस ने करीब दो सप्ताह पहले कस्बे की हुसैनी मस्जिद…

2 days ago

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक से गिरे मासूम की कुचलकर मौत, मां गंभीर रूप से घायल

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)।थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर धनेटा फाटक के पास एक दर्दनाक…

2 days ago