Advertisement

Categories: home

जयपुर में मजदूरी करने जा रहे मजदूर को डबल डेकर बस के कंडक्टर ने नीचे फेंका,हुई मौत।

  • मजदूर की मौत के बाद ड्राइवर और कंडक्टर बस को छोड़कर फरार हो गए पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। बरेली में दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां जयपुर में मजदूरी करने जा रहे मजदूर को मामूली विवाद में डबल डेकर बस के कंडक्टर ने नीचे फेंक दिया. जिससे बस के पहिए से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई मजदूर की मौत के बाद ड्राइवर और कंडक्टर बस को छोड़कर फरार हो गए राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पीलीभीत जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के रहने वाले विजयपाल दीपावली पर अपने घर आए थे और वह अपने घर से राजस्थान के जयपुर में मजदूरी करने जा रहे थे. बताया जा रहा है कि विजयपाल अपने परिवार पत्नी व भतीजे के साथ वह एक निजी बस से जयपुर के लिए निकले और देर रात बस बरेली आई. विजयपाल को रास्ते में लघु शंका लगी तो उन्होंने कंडक्टर से बस रोकने को कहा, तो उसने बस रोकने से इनकार कर दिया जब विजयपाल जिद करने लगे तो कंडक्टर ने बरेली के पीलीभीत बाईपास के थाना क्षेत्र संजय नगर मोड़ पर उसे धक्का दे दिया. जिसके बाद बस के पिछले पहिए के नीचे आने से विजयपाल की मौके पर ही मौत हो गई

विजयपाल को जमीन पर पड़ा खून से लथपथ देख उनकी पत्नी के होश उड़ गए और तुरंत ही उन्होंने राहगीरों की सहायता से पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया. वहीं मौके से कंडक्टर और ड्राइवर बस को छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने मजदूर के परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है

मजदूर की मौत होने के बाद लंबा जाम लग गया और गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव कर दिया. वहीं परिवार वाले और साथियों ने कंडक्टर और चालक की गिरफ्तारी की मांग करते रहे और हंगामा भी किया. पुलिस ने जैसे तैसे उन्हें समझाकर शांत कराया भाई का आरोप है कि मजदूर का सामान भी गायब हो गया और उसका मोबाइल भी गायब है. पुलिस ने मोबाइल को सर्विलेंस पर लगवाने की बात कही है.

थाना प्रभारी ने दी जानकारी
पूरे घटना में थाना बारादरी के थाना प्रभारी अमित पांडे ने बताया कि मजदूर के परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शब को कब्जे में ले लिया. परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी हे

Express views

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें पहुंचीं, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…

1 day ago

छत पर कपड़े सुखाने गई बीए छात्रा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, गंभीर रूप से झुलसी

बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…

1 day ago

भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…

1 day ago

विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख की ठगी, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। विदेश में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से करीब…

2 days ago

मस्जिद में तोड़फोड़ और नमाजियों से अभद्रता करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचे के साथ भेजा गया जेल

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। स्थानीय थाना पुलिस ने करीब दो सप्ताह पहले कस्बे की हुसैनी मस्जिद…

2 days ago

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक से गिरे मासूम की कुचलकर मौत, मां गंभीर रूप से घायल

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)।थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर धनेटा फाटक के पास एक दर्दनाक…

2 days ago