Advertisement

Categories: home

बरखेड़ा में पत्रकार संगठन का स्थापना दिवस समारोह संपन्न हुआ।

पीलीभीत। बरखेड़ा कस्बे मे पत्रकारों ने रविवार को एक रेस्टोरेंट मे पत्रकार स्थापना दिवस मनाया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन हाजी जमील अहमद एवं थाना प्रभारी निरीक्षक मृदुल कान्त शुक्ला द्वारा कस्बे व क्षेत्र के पत्रकारों को शील्ड व शाल देकर सम्मानित किया गया। नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक मृदुल कांत शुक्ला ने कहा की मीडिया और पुलिस का हमेशा साथ रहता है दोनों समाज के लिए काम करते हैं ऐसे में कोई भी संदेश या ग़लत सूचना से जनता में गलत और भ्रम उत्पन्न होता है अतः पत्रकारों को हर खबर पूरी पड़ताल कर सही और सटीकता से प्रकाशित करनी चाहिए वहीं पूर्व चेयरमैन ने भी कहा कि पत्रकार समाज का आईना है इसलिए पत्रकार की जिम्मेदारी समाज हित में निष्ठावान होनी चाहिए।

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन ने थाना प्रभारी निरीक्षक शील्ड व शाल पहनाकर सम्मानित किया। वही पत्रकार संगठन की ओर से मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। बरखेड़ा पत्रकार संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सत्य प्रकाश सक्सेना तथा मो0 सादिक को संरक्षक वनाया गया एवं इसरार अहमद को संगठन का अध्यक्ष बनाया गया हरीओम वर्मा, शिवकुमार को उपाध्यक्ष, महामंत्री पवन सक्सेना, संगठन मंत्री जैनुल सिद्दीकी, व रूपकिशोर जोशी, कोषाध्यक्ष मनोज सक्सेना, विधिक सलाहकार अवधेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी बिमलेश कुमार, अवध सक्सेना मंत्री वही मुकेश गुप्ता, जगदीश साहू, राहुल शर्मा, सेठ मोहम्मद अनस, रामपाल प्रजापति,बैभव,गुप्ता व संगठन के सदस्य लोग मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

मेयर डॉ. उमेश गौतम को जान से मारने की मिली धमकी,FIR दर्ज

बरेली। उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल के अध्यक्ष और बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम को…

1 hour ago

भाई दूज पर पत्नी को लेने गए युवक की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

15 hours ago

पीलीभीत में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट और धमकी का मामला दर्ज

​ बरखेड़ा ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर…

17 hours ago

शराब के नशे में तालाब में डूबा चौकीदार! सुबह पानी में उतराता मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

बरेली । अलीगंज-सिरौली रोड पर सत्तारनगर मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने…

2 days ago

​तेंदुए के हमले में बाल-बाल बचा युवक, सीने पर पड़े पंजों के निशान

​बरखेड़ा। ससुराल आए एक युवक पर बुधवार रात गांव के बाहर रास्ते में किसी जंगली…

2 days ago

शराब पीने से रोकने पर लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गुलड़ा में शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के…

2 days ago