Advertisement

home

उद्योगपतियों का माफ किया जा रहा लोन, गरीबों को चुकाने के लिए बेचने पड़ रहे शरीर के अंग: वरुण गांधी

पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी मंगलवार को जिले में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। खमरिया पुल पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उसके बाद वह ललौरीखेड़ा क्षेत्र के डंडिया भिसौड़ी, भगवंतपुर, नांद पसियापुर, ऐमी, गहलुईया, गोंछ, कनाकोर, उमरसड़, रमपुरा उझैनिया, कल्याणपुर व शिवपुरिया आदि गांदों में जनसंवाद कार्यक्रम को संबो​धित किया।

सांसद वरुण गांधी ने लोन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि तीन दिन पहले दिल्ली के एक अखबार में पढ़ा था कि यूपी के बुलंदशहर के एक किसान ने ढ़ाई लाख रुपये का लोन चुकाने के लिए अपने शरीर के दो अंगों को बेचना पड़ा। वहीं दूसरी एक खबर छपी थी कि देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों के 70 हजार करोड़ रुपये का लोन माफ किया गया है। सांसद बोले, जिनके पास अथाह पैसा है, उनका लोन माफ किया जाता है, लेकिन जिसके पास ढाई लाख रुपये नहीं है, उनको लोन चुकाने के लिए अंग बेचने पड़ते हैं। यह कैसा भारत है। क्या गरीब का लोन माफ नहीं होना चाहिए।

सांसद बोले, गरीबों को बहुत सारी सुविधाएं दिए जाने की बात कहीं जा रही है, लेकिन यह सिर्फ कहने की ही बात है। हकीकत में गरीबों की कोई भी सुनने वाला नहीं है। सांसद ने कहा कि अगर हम आम इंसान के संघर्ष को लेकर मौन हो जायेंगे, तो हमारा लोकतंत्र मौन की तरफ बढ़ जाएगा। यह सच्चाई है कि हिन्दुस्तान में बराबर की व्यवस्था कभी नहीं रही है। यह भी सच्चाई मौजूदा समय में लोगों के सपने तो बड़े हो गए हैं, लेकिन साकार करने के लि रास्ते बड़े नहीं हैं। वही वजह है कि देश में हिंसा बढ़ती जा रही है। लोगों के बीच खाई बढ़ती जा रही है। सांसद ने कहा कि चार दिन पहले जब वह पीलीभीत आए थे तो डीएम से लोन देने वालों की सूची मांगी। सूची देखी तो बहुत कम लोगों को लोन दिया जाना पाया। मैंन लोगों से पूछा कि क्या आप लोगों को लोन की जरूरत नहीं हैं, तो गरीबों ने बताया कि लोन की जरूरत तो है, लेकिन देता कोई नहीं है। पांच छह बार दौड़ाने के बाद रुपयों की डिमांड की जाती है। जनसंवाद कार्यक्रमों में सांसद ने जनसमस्याएं भी सुनी।

कार्यक्रम के दौरान सांसद सचिव कमलकांत, पीआरओ विवेक चौहान, अमित गंगवार, दीपक पाण्डेय, लवकुश यादव, अविषेक पांडेय, रुपेश गंगवार, सूरज शुक्ला, रमेश लोधी, निर्दोष गंगवार, राधे गंगवार, गुड्डू गंगवार, मनोज कटियार, अमित गंगवार, बंटी मिश्रा, सतीश पांडेय, सुमित मिश्रा, बबलू वर्मा, बालकराम वर्मा, नन्हेंलाल कश्यप, राजेश गंगवार, बुद्धि गंगवार, सुरेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

HRP डिग्री कॉलेज में भव्य विदाई समारोह, खुशी तिवारी बनीं मिस फेयरवेल व नदीम राजा बने मिस्टर फेयरवेल

बरखेड़ा,पीलीभीत।हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य…

22 hours ago

गुरु गोरखनाथ मंदिर में चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ दबोचा

बरखेड़ा,पीलीभीत। क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज अमखिरिया स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात…

2 days ago

मेला देखने गई किशोरी लापता, मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

  बरखेड़ा पीलीभीत।क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामले में  पीड़िता की…

2 days ago

खेत में यूकिलिप्टस के पेड़ से लटका मिला बीएससी एग्रीकल्चर छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

बरखेड़ा (पीलीभीत)। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाँव भैसहा ग्वालपुर में शुक्रवार शाम एक 22 वर्षीय…

2 days ago

इतिहास संकलन समिति की प्रांतीय बैठक संपन्न, 11 अगस्त को होगा नई कार्यकारिणी का चुनाव

लखनऊ। इतिहास संकलन समिति, अवध प्रांत की प्रांतीय बैठक शुक्रवार 31 जुलाई को संपन्न हुई।…

2 days ago

सावन की पहली कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली-मुरादाबाद मंडल की संयुक्त बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बरेली। आज से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। भगवान शिव के इस…

2 days ago