Advertisement

Categories: home

जनपद दौरे के दूसरे दिन सांसद वरुण गांधी ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात की।

पीलीभीत।जनपद दौरे के दूसरे दिन बुधवार को सांसद वरुण गांधी ने शंकर सॉल्वेंट पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और जनसमस्याएं सुनी। गांधी स्टेडियम रोड पर रेड़ी ठेला खोनचा लगाकर अपनी जीविका चलाने वाले लोगों ने सांसद वरुण गांधी से मिलकर प्रशासन द्वारा उन्हें हटाने की शिकायत की जिस पर सांसद ने समस्या के समाधान के लिए डीएम से वार्ता की। अन्य जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए सांसद ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
विश्व एड्स जागरूकता कार्यक्रम के उपलक्ष्य में मेरा स्वास्थ्य मेरी जिम्मेदारी अभियान के अन्तर्गत एचआईवी के साथ जी रहे व्यक्तियों के लिए काम कर रही संस्था के पदाधिकारी सांसद वरुण गांधी से मिले और उन्हें सोसाइटी द्वारा जनपद पीलीभीत में चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। संस्था के पदाधिकारियों ने सांसद को भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आभार पत्र भी दिया। सांसद ने एचआईवी के साथ जी रहे लोगों को शासन द्वारा मिल रही स्वास्थ सुविधाओ पर चर्चा की था इसमें और अच्छा सुधार करने पर बल दिया। इस मौके पर विश्वजीत मौर्य, संजीव वर्मा, पूजा, ऋषभ पांडेय आदि संस्था पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से अमित गंगवार, रमेश लोधी, सर्वजीत सिंह छब्बा, सूरज शुक्ला, सतीश गुप्ता, मनोज शर्मा, दिनेश, तिलक शर्मा, अविषेक पांडेय, बंटी मिश्रा, लवकुश यादव, गुड्डू गंगवार, बबलू वर्मा, बालकराम वर्मा, सुमित मिश्रा, नीरज जायसबाल, नन्हेलाल कश्यप आदि उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

8 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

9 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

11 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

19 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

23 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

23 hours ago