Advertisement

home

दूसरी शादी के प्रोग्राम मे पहुँची पहली पत्नी, पुलिस दूल्हे को पकड़ लायी थाने।

बरेली ।बहेड़ी के मुंडिया मुक़र्रमपुर में चोरी छुपे शादी शुदा शख़्स कर रहा था शादी पहली पत्नी को लगी भनक तो पुलिस को दी सूचना पुलिस आरोपी शख़्स को बीती रात पकड़ कर लायी थाने

देवरनियाँ थाना क्षेत्र के शाहपुर डांडी निवासी सोनी पत्नी निज़ाक़त का कहना है कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले बहेड़ी थाना क्षेत्र के भैरपुरा के रहने वाले निज़ाक़त पुत्र अहमद शाह के साथ हुई थी सोनी का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में शारीरिक और मानसिक रूप से उसको प्रताड़ित किया गया लेकिन वो अपना घर बनाए रखने को बर्दाश्त करती रही लेकिन जब बात बर्दाश्त से बाहर हो गयी तो वो अपने मायके आ गयी तब से अपने मायके में रह रही है सोनी के मुताबिक उसके माता पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से बढ़कर उसकी शादी की थी शादी के कुछ समय के बाद से ही उसका पति किसी न किसी बात पर झगड़ा करने लगता था जिससे वो परेशान होकर अपने माँ बाप के घर रहने आ गयी थी सोनी का कहना है उसे किसी से सूचना मिली कि उसका पति उसको बिना तलाक़ दिए चोरी छुपे बहेड़ी थाना क्षेत्र के मुंडिया मुक़र्रमपुर में किसी दूसरी युवती निकाह कर रहा है सूचना पर वो अपनी ससुराल पहुँची और उसने पुलिस को मामले की ख़बर दी जिसके बाद पुलिस शादी के प्रोग्राम मे दूल्हा बने युवक को बीती रात पकड़कर कोतवाली ले आयी और मामले की जांच में जुट गई है पुलिस के शादी समारोह मे पहुँचने से वहां हड़कंप मच गया पीड़ित सोनी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

8 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

9 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

11 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

19 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

23 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

23 hours ago