रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली। बहेड़ी की ओर जा रही अट्रिगा कार का अगला टायर पंचर हो गया। जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी ओर पहुंच गई। सामने से आ रहे 16 टायरा डंपर से कार टकरा गई। टक्कर लगने के बाद डंपर कार को घसीटते हुए दूर तक ले गया, जिससे कार में आग लग गई। कार में आठ लोगों की जलकर मौत हो गई। हालांकि पुलिस अन्य जानकारी कर रही है।
पुलिस के अनुसार बरेली से सुमित गुप्ता की कार जिसको फुरखान नाम का व्यक्ति ले कर गया था, जिसमे सवार 8 लोग बहेड़ी के जाम गांव जा रहे थे। रास्ते में दभौरा गांव के पास कार का पहिया अचानक फट गया। जिससे कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए गलत साइड में पहुंच गई। सामने से रेता भरे 16 टायरा डंपर से कार टकरा गई। टक्कर लगने के बाद डंपर कार को दूर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उसमें आग लग गई। देखते देखते आग ने डंपर को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आग पूरी तरह जलकर राख हो गई। फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर किसी तरह काबू पाया। आग बुझने के बाद कार में जली हुई सात खोपड़ी और कंकाल नजर आ रहे थे उनके इलावा एक बच्चे का भी शव मिला है। कार मालिक सुमित गुप्ता ने बताया कि वह बहेड़ी में रहता है। उसकी कार एक व्यक्ति मांग कर ले गया था। मौके पर कप्तान, सिटी मजिस्ट्रेट एवं एसपी क्राइम ने पहुंच कर मौके का जायजा लिया। देर रात अन्य अधिकारी भी पहुंचते रहे।
बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…
पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…