बरेली। मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा और ब्लाक प्रमुख कृष्ण गोपाल ने शुगर मिल के समीप गॉव नगरिया सादात स्थित बूथ पर एक एक शिशु को पोलियो ड्राप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर वागीश ने ग्रामीणों कोबताया कि जन्म से 5 वर्ष आयु तक के हर बच्चे को बूथ पर लेजाकर पोलियो ड्राप पिलवाकर अपंग होने से बचाएं 117 टीमों ने पोलियो ड्राप पिलाने का काम अभियान के रूप में प्रारंभ किया। दरअसल जन्म से 5 साल तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की अर्थात पोलियो से बचाव की दवा पिलाने का अभियान आज से प्रारंभ हो गया है जो 18 दिसंबर तक चलेगा।
चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वागीश कुमार शर्मा ने बताया कि अगले दिन यानी सोमवार से शुक्रवार तक 63 टीमें घर-घर जाकर जन्म से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो से बचाव की दवा पिलाएंगी। छूटे हुए बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए 18 दिसंबर को टीमें एक बार फिर घर जाकर वैक्सीन पिलायेंगी। इसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है।अभियान को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।
आज बूथ पर 29415 लक्षित बच्चों के सापेक्ष 15017 बच्चों ने पोलयो की वैक्सीन पीया इस अवसर पर डॉक्टर वागीश कुमार और बीएमसी कोर ऐडरा अमिताभ शुक्ल यदि मौजूद रहे।
बरखेड़ा,पीलीभीत।हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य…
बरखेड़ा,पीलीभीत। क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज अमखिरिया स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात…
बरखेड़ा पीलीभीत।क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामले में पीड़िता की…
बरखेड़ा (पीलीभीत)। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाँव भैसहा ग्वालपुर में शुक्रवार शाम एक 22 वर्षीय…
लखनऊ। इतिहास संकलन समिति, अवध प्रांत की प्रांतीय बैठक शुक्रवार 31 जुलाई को संपन्न हुई।…
बरेली। आज से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। भगवान शिव के इस…