Advertisement

home

बरेली : मनाया गया प्रांतीय रक्षक दल का 75 वाॅ स्थापना दिवस।

बरेली ।जनपद बरेली में युवा कल्याण विभाग स्टेडियम सिमरा बोरी पुर विकास खंड क्यारा में मनाया गया प्रान्तीय रक्षक दल का 75 वा स्थापना दिवस। किन्तु अधिकारियों ने नहीं ली रुचि। जानकारी के अनुसार पीआरडी जवान ने बताया हर वर्ष प्रान्तीय रक्षक दल का स्थापना दिवस मंडल स्तर पर बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। परन्तु इस बार शासन ने हर जनपद पर पीआरडी स्थापना दिवस मनाये जाने का आदेश दिया था। परन्तु जनपद बरेली में स्थापना दिवस पर अधिकारियों की उदासीनता के कारण हर्षोल्लास से नहीं मनाया गया। स्थापना दिवस मनाने के लिए जो स्थान चुना गया। वह शहर से काफी दूर होने के साथ साथ वहां की व्यवस्थाये भी बहुत अच्छी नहीं रही। अधिकारियों के इस व्यवहार से पीआरडी जवानों में असन्तोष साफ झलक रहा था। मुख्य अतिथि के रूप में वहां कार्यक्रम में पहुंचे फरीदपुर के विधायक डाक्टर श्री श्याम बिहारी लाल ने भी दबी जुबान से अधिकारियों की पोल खोल दी। जो कुछ न कहते हुए बहुत कुछ कह गए। विधायक श्याम बिहारी ने जबानो की कर्तव्य निष्ठा एवं इमानदारी से ड्यूटी किये जाने की प्रशंसा की। इसके बाद उच्च अधिकारियों ने केवल मात्र प्रथम स्थान पाने वाले जबानो को ही पुरस्कृत किया। वाकी सभी महिला एवं पुरुष जबान अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे थे। पहले परेड में हर वर्ष प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वालों को पुरस्कार वितरित किए जाते थे। किन्तु इस बार केवल एक ही पुरस्कार वितरित किया गया। जो बहुत ही खेदनीये है। इस स्थापना दिवस पर जनपद बरेली के समस्त महिला एवं पुरुष जबानो रोष व्याप्त है। इस बार महिला जबानो ने भी अपना उपहास महसूस किया। और अपने साथ हुए इस व्यवहार को वहां उपस्थित (बीओ) ब्लॉक ऑफीसर से बात भी की। परन्तु बीओ महोदय के द्वारा केवल मात्र आश्वासन दिया गया और कुछ नहीं। इसके बाद कार्यक्रम का समापन हो गया। उसके बाद सभी जबान निराश होकर अपने अपने घर को चले गए। इससे साफ जाहिर है कि युवा कल्याण विभाग में पीआरडी जवानों का कोई सम्मान या वजूद नहीं है। यहां केवल इनका शोषण और उत्पीड़न होता रहा है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

8 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

9 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

11 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

19 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

23 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

23 hours ago