बरेली । युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग बरेली के तत्वाधान में विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी में खण्ड स्तरीय बालक बालिका ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।
आज उनासी गांव के स्टेडियम में आयोजित की गई। जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ के साथ ही कबड्डी, वॉलीबॉल, ऊंची कूद, लंबी कूद, खो-खो, गोला फेक, चक्का फेंक, भाला फेंक आदि की प्रतियोगिता आयोजित की गई।
खेलकूद प्रतियोगिता में कई स्कूलों के बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमें जानकी देवी इंटर कॉलेज, यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज, टीकेआईसी, उच्च प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय उनासी, खडऔ, रसूला चौधरी आदि स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।
जिसमें जानकी देवी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं बालक बालिकाओं ने दौड़, लंबी कूद ऊंची कूद, कबड्डी, खेलकूद प्रतियोगिता में बाजी मारी।
जिससे अंशिका सिंह ने दौड़ और कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह सृष्टि भारद्वाज, सुषमा, सोनम, अंशिका, कुमकुम, हंसमुंखी, अनीता एवं खुशबू, अंजू सिंह, मंजू, मधु, पायल, रहनुमा, तान्या ने विजय हासिल की।
इसी तरह के उच्च प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज, टीकेआईसी, रसूला चौधरी, खडऔ, उनासी आदि स्कूलों के बच्चों ने दौड़, कबड्डी, गोला फेंक, चक्का फेंक, भला फेक, ऊंची व लंबी कूद, खो-खो, वॉलीबॉल आदि खेलो प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी प्रियांशी सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र यादव ने विजेता छात्राओं को मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
खेल प्रतियोगिताओं में व्यायाम शिक्षक कोच महेंद्र सिंह, रमेश, राहुल तिवारी, दीपक कश्यप, दीप्ति शर्मा, रहीम खान, प्रधानाचार्य श्री राम सजीवन पांडे, व्यायाम शिक्षक अमित सागर, नोडल शिक्षक महेंद्र पाल सिंह, डायट प्रवक्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह, नम्रता वर्मा, राहुल यदुवंशी, आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…
पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…