Advertisement

Categories: home

बच्चों के झगड़े में कूदे बड़े, हमले में दलित बिरादरी के छह लोग घायल

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। गांव सतुईया खास में बीती रात खेल-खेल में हुए बच्चों के झगड़े के बीच बड़ों ने कूदकर मारपीट की बड़ी घटना को अंजाम दे डाला। एक पक्ष के नौ लोगों ने लाठी-डंडों, सरिया से हमला कर दलित बिरादरी के छह लोगों को लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने रात में ही आधा दर्जन हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है। एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम सतुईया खास गांव में कुछ बच्चों के बीच क्रिकेट खेलते वक्त गाली गलौज- मारपीट हो गई थी। उस वक्त तो गांव के संभ्रांत लोगों ने बच्चों को समझा-बुझाकर झगड़ा शांत कर घर भेज दिया था। लेकिन रात में कुछ लोग योजना बनाकर आए और जातिसूचक गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों, लोहे की सरिया से हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले में एक पक्ष के सुमित पुत्र वीरेंद्र सागर, सोनू-मनोज पुत्रगण राजाराम, यशपाल-कपिल पुत्रगण रामपाल सागर और सूरजपाल पुत्र चेतराम घायल हो गए। हमला करने के बाद पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी जान से मार डालने की धमकियां देते हुए भाग गए। सभी पीड़ित दलित समुदाय (जाटव बिरादरी) के हैं। कई घायलों के हाथों और सिर में गहरी चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के वीरेंद्र सागर की तहरीर के आधार पर रात में ही गांव के ही रोमिस पुत्र नरेंद्र सिंह, सूरजपाल पुत्र ढाकन सिंह, विपिन पुत्र सूरजपाल सिंह, सुमित-सोनू पुत्रगण देशपाल, राहुल पुत्र राकेश, विनोद पुत्र जिन्डैल, सुमित उर्फ बुद्धा पुत्र खंजनलाल और अर्पित पुत्र राजू के विरुद्ध आईपीसी की दफा 147, 148, 323, 504, 506 और अनुसूचित जाति-जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम 2015 की धारा 3-1 द और 3-1ध के तहत अभियोग पंजीकृत कर घायलों को इलाज और मेडिकल के लिए खिरका सीएचसी भेजा है। इसके साथ ही फरार आरोपियों की तत्परता से तलाश में भी जुट गई है। किसी अप्रिय और अनहोनी घटना को रोकने के लिए एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

7 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

8 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

10 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

18 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

22 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

22 hours ago