Advertisement

Categories: home

DM के निरीक्षण में पकड़ा गया दलाल,मुकदमा दर्ज

  • सरकारी कार्यालयों पर दलालों की उपस्थिति पर DM सख्त

रिपोर्ट: नन्दकिशोर शर्मा

बरेली । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
डीएम ने निरीक्षण के समय कार्यालय परिसर में कुछ लोग अनाधिकृत रूप से पाए जो संदिग्ध प्रतीत हो रहे थे। जिस पर जिलाधिकारी के आदेशानुसार मौके पर उपस्थित नगर मजिस्ट्रेट द्वारा जाँच करने पर पर्याप्त साक्ष्य मिल गये, जिसमें प्रथम दृष्टया उनका दलाल/बिचौलिया होना पाया गया।
जिस पर जिलाधिकारी ने उनके विरुद्ध नियमानुसार एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने के आदेश परियोजना अधिकारी डूडा दिये। जिसके क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट एवं परियोजना अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी कार्यालय में अनाधिकृत व्यक्ति/दलालों की उपस्थिति पायी जाती है तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। अतः सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके कार्यालयों में ऐसे लोगों का प्रवेश वर्जित रहे।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

7 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

8 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

10 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

18 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

22 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

22 hours ago