Advertisement

Categories: home

पांचवी तक की मान्यता वाले स्कूलों मे इंटर के बच्चे कर रहें पढ़ाई,हुई एफआईआर।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली।जिले मे पाँचवी तक के मान्यता प्राप्त स्कूलो मे हाईस्कूल से लेकर इंटर तक की पढ़ाई करायी जा रही है ताज़ा मामला विकास खंड मझगवां से सामने आया है जहाँ पांचवीं की मान्यता पर इंटरमीडिएट के छात्रों को पढ़ाने वाले सात स्कूलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर खंड शिक्षा अधिकारी शीतल श्रीवास्तव ने अलीगंज थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

इन स्कूलों के पास नहीं थी 12वीं की मान्यता
खंड शिक्षा अधिकारी शीतल श्रीवास्तव ने बताया कि कई दिनों उनको शिकायत मिल रही थी कि उनके क्षेत्र मे पांचवीं तक की मान्यता प्राप्त स्कूल 12वीं तक के छात्रों को स्कूल में पढ़ा रहे है। इस मामले में जांच बैठी। जांच में सामने आया कि रामकृष्ण परमहंस विद्यालय गुगुलपुर में पांचवी तक की मान्यता लेकर 12वीं तक के बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। रघुबीर प्रसाद उपाध्याय स्मारक शिक्षण संस्थान अनिरुद्धपुर में भी पांचवों तक की मान्यता थी लेकिन 12वीं तक को पढ़ाई कराई जा रही थी। एकता आदर्श समाज स्कूल बीबनी की भी पांचवीं की मान्यता थी, लेकिन यहां भी 12वीं के बच्चे पढ़ते मिले। एसपी सिंह सरस्वती विद्यामंदिर के पास कोई मान्यता ही नहीं थी। टालोक विद्या स्कूल परा, सरस्वती ज्ञान मंदिर शिव मंदिर बरा सिरसा, सरस्वती विद्या मंदिर समानंद आवास डीएस राजपुर के पास भी 12वीं तक की मान्यता नहीं थी।

बिना मान्यता चल रहे स्कूलों की खंगाली जा रही कुंडली
इस सभी स्कूलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि बिना मान्यता चल रहे या मान्यता से अधिक की कक्षाएं चलाने वाले स्कूलों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

अधिकारियो के कहने के बाद भी जिले मे सैकड़ो स्कूलों मे मान्यता से ज्यादा कक्षा की पढ़ाई करायी जा रही है कुछ विद्यालय तो देहात क्षेत्र के ऐसे है जहाँ बिना किसी मान्यता के ही बच्चो को पढ़ाया जा रहा है अब देखने वाली बात है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेशों का कितना पालन होता है

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: बेटी को फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने का आरोप, डरी सहमी छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, दी तहरीर

रिपोर्ट:विनय सक्सेना पीलीभीत। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक द्वारा नाबालिग छात्रा…

10 hours ago

बरखेड़ा:नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही,नाले की सरिया युवक के पैर के आर-पार, आधे घंटे तक तड़पता रहा युवक

बरखेड़ा (पीलीभीत)। नगर पंचायत बरखेड़ा की कार्यप्रणाली और अधूरे पड़े निर्माण कार्य एक बार फिर…

1 day ago

पीलीभीत पुलिस ने 2.15 करोड़ की ड्रग्स भट्टी में जलाकर की खाक

पीलीभीत। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को एक निर्णायक कार्रवाई…

1 day ago

24 व 25 को होने वाले उर्से ताजुश्शरिया को लेकर बैठक

समस्त संबंधित विभाग समय से व्यवस्थाओं को करें पूर्ण : DM बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

2 days ago

बरेली:  एक्शन में DM जिला पूर्ति कार्यालय और जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह गुरुवार को अचानक एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने जिला अस्पताल और…

2 days ago

पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार को नेशनल हाइवे के झुमका चौराहे पर अनियंत्रित पिकअप की टक्कर…

3 days ago