@desk।बरेली। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर रविवार दोपहर करीब दो बजे तीन महिला टीटीई ने एक महिला यात्री को घेर लिया था। एक टीटीई ने उसे पीटा और कॉलर पकड़कर खींचा था। इस मामले में एक यात्री द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था,जिसके आधार पर एक टीटीई को निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार जांच के लिए मुख्य वाणिज्य निरीक्षक को मामले में जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दो अन्य महिला टीटीई के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद वीडियो में आशा गंगवार के साथ दिख रहीं दो अन्य टीटीई के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…
पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…