Advertisement

Categories: home

बिना नहाए आए थे छात्र, प्रिंसिपल ने कपड़े उतरवाए और ठंडे पानी में नहला दिया।

बरेली । एक स्कूल में बिना नहाए पहुंचे छात्रों को प्रिंसिपल ने वहीं पर हौद में कूदा कर नहला दिया. प्रिंसिपल ने उन्हें हिदायत दी कि दोबारा ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि यह वीडियो खुद प्रिंसिपल ने ही अपने फोन से बनाया था और खुद ही वाट्सऐप ग्रुप पर डाला था.

बरेली में एक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल की मनमानी का मामला सामने आया है. इस इंटर कॉलेज में कुछ छात्र बिना नहाए पहुंच गए थे. पता चलते ही प्रिंसिपल ने इन सभी छात्रों को इकट्ठा किया, कपड़े उतरवाए और कॉलेज कैंपस में बने हौद में नहला दिया. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो भी खुद प्रिंसिपल ने ही अपने मोबाइल फोन से बनाई थी. मामला फरीदपुर कस्बे में छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज का है.

जानकारी के मुताबिक सोमवार को कॉलेज में प्रार्थना सभा हो रही थी. इस दौरान प्रिंसिपल रणविजय सिंह यादव को लगा कि कुछ छात्र बिना नहाए आ गए हैं. पूछने पर छात्रों ने इसे मान भी लिया, लेकिन कहा कि ठंड की वजह से वह बिना नहाए आ गए. यह सुनते ही प्रिंसिल ने बच्चों को डांटा और सभी को तुरंत नहाने का फरमान सुना दिया. छात्र आनाकानी करने लगे तो सभी को अपने सामने ही कपड़े उतारने को कहा और फिर कॉलेज कैंपस में ही बने एक हौद में कूदा दिया.

Express views

Recent Posts

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

17 hours ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

19 hours ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

19 hours ago

थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें पहुंचीं, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…

2 days ago

छत पर कपड़े सुखाने गई बीए छात्रा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, गंभीर रूप से झुलसी

बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…

2 days ago

भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…

2 days ago