रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली। शीशगढ़ थाना छेत्र में एक युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। मामले की शिकायत एक्स (ट्वीटर) पर की गई। शीशगढ़ थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।वायरल वीडियो शीशगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बे का बताया जा रहा है। चार लोगों ने मिलकर रात के समय एक युवक पेड़ से बांधकर बंधक बना रखा है। उसे बेरहमी से पीटा जा रहा है। युवक पीटने वाले से कह रहा है मैं तुम्हे अपना मामू मानता हूं और इज्जत करता हूं।पेड़ से बंधे युवक को डंडे से बेरहमी से पीटा गया
यह बात सुनकर पीट रहा युवक और आग बबूला हो गया और डंडे से पीटने लगा। इतने में उनका एक साथी बोल रहा है कि किसने भेजा है बता दे नहीं तो जान से मार देंगे । इस पर घायल युवक कह रहा है कि वह पहली बार यहां आया है।
एक्स (ट्वीटर) पर की गई मामले की शिकायत
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इसकी एक्स (ट्वीटर) पर शिकायत की गई। इस मामले में थाना प्रभारी शीशगढ़ ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…
पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…