Advertisement

Categories: home

ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत, घर में मचा कोहराम

बरेली।थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव क्षेत्र के सतुईया खास में आज सुबह लगभग 7 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सतुईया खास निवासी मृतक तरूण कुमार पुत्र वेदराज सिंह आज सुबह लगभग बजे 7 बजे अपने घर से मोटरसाइकिल से सीबीगंज परसा खेड़ा कोकोकोला कंपनी में ड्यूटी करने के लिए जा रहा था, जैसे ही वह गांव के निकट नजदीक रेलवे फाटक पार कर रहा था तभी अचानक अपलाइन पर ट्रेन आ गई जिससे ट्रेन की चपेट में आने से मृतक तरुण कुमार की मौके पर भी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण वासी मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते कुछ ही देर में पूरा गांव इकट्ठा हो गया। भीड़ भाड़ ज्यादा देख परिजन मृतक तरुण कुमार को अपने घर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों के कहने पर पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जैसे ही मृतक अरुण कुमार का शव उनके घर पहुंचा तो मृतक पत्नी सविता और माता वीना देवी, पिता वेदराज सिंह, भाई अरून, बहन साक्षी, एवं अन्य परिजनों का का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इसी दौरान कई बार मृतक की पत्नी और माता बेहोश हो गए। मृतक के चाचा भाजपा नेता जगतपाल सिंह ने बताया कि उनका भतीजा तरुण कुमार पुत्र वेदराज सिंह सुबह ड्यूटी करने जा रहा था उस समय सुबह काफी कोहरा था। जब वह रेल की पटरी पार कर रहा था तभी अचानक ट्रेन आ गई जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। अभी एक साल पहले ही थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव भिटारा भिटारिया से तरुन की शादी सविता से हुई थी। भाजपा नेता जगतपाल सिंह के भतीजे की मौत की खबर सुन मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, सतुईया प्रधान रामकुमार, पुर्व ब्लॉक प्रमुख देवपाल सिंह चौहान, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, कोटा डीलर नरेंद्रपाल सिंह, औंध प्रधान राहुल सिंह, विक्रमपुर पूर्व प्रधान वेदपाल सिंह, अमर सिंह, तिलक सिंह, अजय पाल सिंह, सोनू सिंह, सतपाल सिंह, नरोत्तम सिंह उर्फ पप्पू, जंगपाल सिंह आदि लोगों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देकर ढांढस बंधाया।

ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत, घर में मचा कोहराम

बरेली_ थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव क्षेत्र के सतुईया खास में आज सुबह लगभग 7 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सतुईया खास निवासी मृतक तरूण कुमार पुत्र वेदराज सिंह आज सुबह लगभग बजे 7 बजे अपने घर से मोटरसाइकिल से सीबीगंज परसा खेड़ा कोकोकोला कंपनी में ड्यूटी करने के लिए जा रहा था, जैसे ही वह गांव के निकट नजदीक रेलवे फाटक पार कर रहा था तभी अचानक अपलाइन पर ट्रेन आ गई जिससे ट्रेन की चपेट में आने से मृतक तरुण कुमार की मौके पर भी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण वासी मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते कुछ ही देर में पूरा गांव इकट्ठा हो गया। भीड़ भाड़ ज्यादा देख परिजन मृतक तरुण कुमार को अपने घर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों के कहने पर पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जैसे ही मृतक अरुण कुमार का शव उनके घर पहुंचा तो मृतक पत्नी सविता और माता वीना देवी, पिता वेदराज सिंह, भाई अरून, बहन साक्षी, एवं अन्य परिजनों का का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इसी दौरान कई बार मृतक की पत्नी और माता बेहोश हो गए। मृतक के चाचा भाजपा नेता जगतपाल सिंह ने बताया कि उनका भतीजा तरुण कुमार पुत्र वेदराज सिंह सुबह ड्यूटी करने जा रहा था उस समय सुबह काफी कोहरा था। जब वह रेल की पटरी पार कर रहा था तभी अचानक ट्रेन आ गई जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। अभी एक साल पहले ही थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव भिटारा भिटारिया से तरुन की शादी सविता से हुई थी। भाजपा नेता जगतपाल सिंह के भतीजे की मौत की खबर सुन मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, सतुईया प्रधान रामकुमार, पुर्व ब्लॉक प्रमुख देवपाल सिंह चौहान, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, कोटा डीलर नरेंद्रपाल सिंह, औंध प्रधान राहुल सिंह, विक्रमपुर पूर्व प्रधान वेदपाल सिंह, अमर सिंह, तिलक सिंह, अजय पाल सिंह, सोनू सिंह, सतपाल सिंह, नरोत्तम सिंह उर्फ पप्पू, जंगपाल सिंह आदि लोगों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देकर ढांढस बंधाया।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

6 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

7 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

9 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

17 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

21 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

21 hours ago