Advertisement

Categories: home

बरेली:एंटी एंटी करप्शन ने कानूनगो को पांच हज़ार की रिश्वत लेते पकड़ा।

बरेली ।सरकार भले ही भ्रस्टाचार पर लगाम लगने के दावे कर रही है पर ज़मीन पर उसके दावे मे दम नहीं देखा जा रहा है, ताज़ा मामला जिले की मीरगंज तहसील से सामने आया है जहाँ तैनात कानूनगो को एंटी करप्शन टीम ने कोतवाली के सामने एक किसान से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया जानकारी के अनुसार मीरगंज के नौसना गांव के रहने वाले हबीब अहमद और नबी अहमद ने कुछ दिनों पहले पौने दो बीघा ज़मीन की तूदा बंदी कराने की फ़ाइल डाली थी, जिसकी सरकारी फीस भी किसान ने बैंक मे जमा कर दी थी, किसान ने आरोप लगाया है कि तूदा बंदी कराने के लिए कानूनगो श्यामलाल ने उनसे सात हजार रुपए मांगे थे जिसके बाद हबीब अहमद और नबी अहमद शुक्रवार को एंटी करप्शन कार्यालय गए वहां उन्होंने अधिकारियो को कानूनगो के तूदा बंदी कराने के नाम पर सात हज़ार रूपए की रिश्वत मांगने की बात कही।

शनिवार को मीरगंज थाने मे थाना समाधान दिवस चल रहा था तभी पीड़ित से कानूनगो ने फिर तूदा बंदी करने के लिए सात हज़ार रूपए की मांग की, पीड़ित ने जैसे ही कानूनगो को पांच हज़ार रूपए दिए वैसे ही कोतवाली के बाहर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो को पांच हज़ार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ लिया और गाडी मे बैठा अपने साथ बरेली ले गयी। जैसे ही कानूनगो के एंटी करप्शन के द्वारा पकड़े जाने की सूचना तहसील प्रशासन को हुई वहां हड़कंप मच गया।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

5 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

6 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

8 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

17 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

20 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

20 hours ago