बरेली – जमीन की पैमाइश करने गए चकबंदी लेखपाल पर एक युवक मारने के लिए दौड़ पड़ा, उसने लेखपाल का गिरेवान पकड़ कर भूचित्र आदि सामान जमीन पर फेंक दिया।वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह लेखपाल को बचाया लेखपाल को आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी इस मामले में चकबंदी लेखपाल की तरफ से आरोपी के खिलाफ सरकारी काम मे बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है
ढका आंवला निवासी नितेश माहेश्वरी आंवला में चकबंदी लेखपाल है ढका निवासी रामवीर ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि उनकी चकबंदी की जमीन पर उनके भाइयों ने गेहूं की खेती कर कब्जा कर लिया है। जिससे वो लोग बहुत परेशान है क्यूंकि अपना खेत होने के बाद भी वो उसपर खेती नहीं कर पा रहा है।
जिसके बाद चकबंदी लेखपाल नितेश माहेश्वरी कानून को के साथ 19 दिसंबर को पैमाइश करने गए थे इस बीच वहां मौजूद रामवीर के भाई उदयवीर ने कार्य में बाधा डालते हुए लेखपाल के हाथ से अभिलेख भूचित्र छीन लिए और उनको जमीन पर फेंकने के बाद लेखपाल का गिरेवान पकड़ लिया। जिसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह बीच बचाव कराके चकबंदी लेखपाल को छुड़ाया ।जिसके बाद उदयवीर ने लेखपाल को गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी ।जिसके बाद चकबंदी लेखपाल ने थाना थाना बिशारतगंज में उदयवीर पुत्र रामचंद्र के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज़ करके अब जांच पड़ताल कर रही है।
बरेली। भमोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल वर्ष…
मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…
Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…
बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…
पीलीभीत। जिले में 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय…
पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से शुक्रवार, 9 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…