Advertisement

Categories: home

कोहरे के चलते तीन गाड़ियों की भिड़ंत, 28 लोग घायल, जानें ऐसे हुआ हादसा

बरेली। कोहरे के कारण मंगलवार सुबह बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गांव सिथरा के पास रोडवेज बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इसी दौरान बरेली की तरफ से आ रही इको कार भी बस से जा टकराई तीन गाड़ियों की टक्कर से रोड पर चीख पुकार मच गयी हादसे में 28 लोग घायल हो गए हैं, सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ कई लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घने कोहरे के कारण आज बड़ा हादसा हो गया सुबह के समय रोड पर घना कोहरा होने के कारण 15 मीटर दूर का भी दिखाई नहीं पड़ रहा था,।
हाफिजगंज क्षेत्र में भी सुबह घना कोहरा छाया था। करीब सात बजे कोहरे के कारण 15 मीटर दूर का भी दिखाई नहीं पड़ रहा था। इसी दौरान पीलीभीत डिपो की बस सवारियों को लेकर बरेली जा रही थी। गांव सिथरा के नजदीक पहुँची थी कि घने कोहरे के कारण बस और ट्रक की ज़ोरदार टक्कर हो गई टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित होकर ट्रक रोड किनारे खंती में गिर गया वही पीछे से सवारियों से भरकर आ रही इको कार बस से टकरा गयी जिसमे बैठी सवारियों मे चीख पुकार मच गयी।

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी,सूचना पर पहुँची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, बताया जा रहा है कि हादसे में रोडवेज बस में सवार करीब 20 यात्री और इको गाड़ी में बैठे आठ लोग घायल हुए थे। इको सवार लोगों की हालत काफ़ी गंभीर बताई जा रही है। ये सभी लोग बरेली से पीलीभीत जा रहे थे,तीन गाड़ियों मे टक्कर होने के बाद हाईवे पर जाम लग गया जाम से वाहनों की लम्बी लाइन लग गयी,पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया।

Express views

Recent Posts

एसिड अटैक मामले का भमोरा पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली। भमोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल वर्ष…

6 hours ago

घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन

मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…

12 hours ago

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र

Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…

14 hours ago

रामगंगा में नहाते समय दो भाई बहे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…

15 hours ago

पीलीभीत:10 अक्टूबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में रहेगा अवकाश, बीएसए ने जारी किया आदेश

पीलीभीत। जिले में 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय…

1 day ago

शिव धनुष टूटते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राम-सीता के जयमाल से भावविभोर हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से शुक्रवार, 9 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

1 day ago