Advertisement

Categories: home

नाथ नगरी में नव वर्ष पर शुरू हुई रामगंगा के चौबारी घाट पर गंगा आरती।

बरेली।काशी, हरिद्वार, सरयू की तर्ज पर नाथ नगरी बरेली में भी गंगा आरती की शुरुआत की गई है। बरेली के रामगंगा स्थित चौबारी घाट पर नव वर्ष के पहले दिन गंगा आरती की शुरुआत की गई। डीएम रविंद्र कुमार की पहल पर अब हर माह के प्रथम सोमवार को गंगा आरती हुआ करेगी।

रामगंगा स्थित चौबारी घाट पर आज शाम गंगा आरती का प्रबंध किया गया। चौबारी घाट को दीपो से सजाया गया। जिसके बाद वहां पर विधि विधान से गंगा आरती की गई। गंगा आरती में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ वन विभाग के अफसर, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। गंगा आरती के वक्त चौबारी घाट पर पूरा वातावरण मां गंगा की आरती से गुंजायमान हो गया।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने गंगा आरती में उपस्थित सभी सम्मानित जनों से कहा कि सबका साथ हो, गंगा साफ हो के संकल्प के साथ आम जनमानस के सहयोग से ही गंगा के स्वच्छता का मार्ग प्रशस्त होगा। गंगा स्वच्छता के लिये जन सहभागिता बहुत आवश्यक है। नदियो के घाटों पर कोई भी प्लास्टिक, फूल, माला व कांच की बनी हुई चीजों को प्रवाहित न करें। उन्होंने कहा कि यह आरती प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को आयोजित की जायेगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा नदी के संरक्षण के लिए जन-जागरूकता बढ़ाना, सामाजिक रूप से प्रासंगिक कारणों में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना, गंगा नदी को स्वच्छ रखने के लिये जिम्मेदारियो की भावना विकसित कराना है। जिसके अन्तर्गत गंगा व उसकी सहायक नदियों के घाट पर गंगा-महाआरती, दीप-दान, तथा घाटों की साफ सफाई आदि कार्यक्रम आयोजित कराये जा रहे है। सभी अतिथियों द्वारा गंगा महाआरती की भव्यता व औलौकिकता के दर्शन किये और गंगाआरती की। अंत में समस्त अतिथियों द्वारा गंगा में दीप प्रवाहित किये गये। गंगा आरती समिति द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा कि हमे सभी को ये संकल्प लेना चाहिए की गंगा को प्रदूषित नही करेंगे। उसमे प्लास्टिक नही डालेंगे। प्लास्टिक गंगा में रहने वाले जीव जंतुओं के लिए भी खतरनाक है। उन्होंने कहा कि गंगा का पानी अमृत होता है। इसलिए हम सभी गंगा नदी को साफ स्वच्छ रखें। वही बिथरी विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा ने कहा की जल ही जीवन है। पूरी दुनिया में पृथ्वी के अलावा कही भी जल नही है। वैज्ञानिक अन्य ग्रहों पर भी जल की तलाश कर रहे है। इस लिए हम सभी को गंगा को साफ रखना होगा।

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा, अधिवक्ता एवं वरिष्ठ समाज सेवी अनिल कुमार सक्सेना, मुख्य वन संरक्षक बी प्रभाकर, वन संरक्षक विजय सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी समीर कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रोहित सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी कमल कुमार, ग्राम प्रधान चौबारी व आस-पास के ग्रामीण सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

4 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

5 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

8 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

16 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

20 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

20 hours ago