Advertisement

Categories: home

टीचर ने किया छात्र के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

बरेली : बरेली में एक शिक्षक की घिनौनी करतूत सामने आई है, यहां शिक्षक ने 13 साल के नाबालिक छात्र के साथ दुष्कर्म किया और उसे लगातार धमकाता रहा। वहीं छात्र के गुमसुम रहने पर जब परिजनों ने उससे पूछा तो माजरा संज्ञान में आया। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना इज्जतनगर क्षेत्र स्थित पार्वती जूनियर हाई स्कूल के कक्षा 5 के छात्र का टीचर आरबी सिंह लगातार कुछ महीनो से उत्पीड़न कर रहा था। छात्र घर में गुमसुम रहने लगा तो परिजनों ने उससे पूछा कि माजरा क्या है तो डरते डरते छात्र ने बताया कि उसके शिक्षक ने उसके साथ कुकर्म किया है वो उसे अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में दिखाता था। कहीं भी शिकायत करने पर डराता धमकाता था। शिक्षक ने उसे घर से 9000 रुपए भी मंगवाकर ले लिए साथी छात्र की मां की अंगूठी भी छात्र से मंगवाकर एक सुनार के यहां बेच दी। सारी बात पता चलने पर जब छात्र के परिजनों ने उसके स्कूल के प्रधानाचार्य से बात की तो प्रधानाचार्य छात्र के माता-पिता को डराने धमकाने लगे और कहने लगे कि अगर मेरे स्कूल का नाम लिया तो अच्छा नहीं होगा मैं तुम लोगों के खिलाफ कार्रवाई करूंगा। छात्र के माता-पिता ने सारा माजरा करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह को बताया इसके बाद ठाकुर राहुल सिंह ने थाना इज्जतनगर पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ तहरीर दिलवाकर मुकदमा पंजीकृत करवाया। वहीं पुलिस ने आरोपी शिक्षक आरबी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
करणी सेना के जिलाध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मामला बहुत गंभीर है शिक्षक ने छात्र के साथ बहुत ही घिनौना कृत्य किया है, ऐसे शिक्षकों के साथ कठोर कार्यवाही होनी चाहिए ऐसे स्कूलों पर भी कार्यवाही होनी चाहिए जो इस तरह के शिक्षकों को अपने विद्यालय में रखते है और उनकी करतूतों पर पर्दा डालते हैं। साथ ही उस सुनार पर भी कार्यवाही होना नितांत आवश्यक है जिसने एक छोटे बच्चे के द्वारा लाए सोने के आभूषण को खरीदा।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

4 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

5 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

8 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

16 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

19 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

20 hours ago