Advertisement

Categories: home

टिस्का मिस एंड मिसेज इंडिया सीजन-4 का हुआ भव्य आयोजन।

बरेली । जिला बरेली कस्बा फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक क्षेत्र के गांव बगरऊ थाना शाही के रहने वाले राकेश कुमार गंगवार 10 साल पहले लखनऊ गए थे। वहां जाकर उन्होंने अपनी इस्टेटस जेनुइन इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी खोली। कंपनी खोलने के बाद कंपनी के चेयरमैन राकेश कुमार गंगवार ने दिन-रात मेहनत कर तरक्की पर तरक्की हासिल करते चले गए। इतने छोटे से गांव से निकलकर इतनी बड़ी तरक्की करना काबिले तारीफ है। कंपनी के चेयरमैन राकेश कुमार गंगवार के बड़े भाई रामपाल गंगवार रिटायर्ड बैंक कैशियर पुश्तैनी गांव बगरऊ थाना शाही में रहते हैं। इस समय वह मौजूदा प्रधान भी हैं। बगरऊ गांव के मौजूदा प्रधान रामपाल गंगवार और उनके पुत्र नवीन गंगवार हमेशा लोगों की समाज सेवा में लगे रहते हैं।

जानकारी के अनुसार इस्टेटस जेनुइन इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के चेयरमैन राकेश कुमार गंगवार द्वारा राजधानी दिल्ली में टिस्का मिस एंड मिसेज इंडिया सीजन 4 का भव्य आयोजन किया गया।
इस चार दिवसीय शो में देश के कई जगहों से 73 महिला प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया और शो में तमाम नामी गिरामी माडलों ने रैंप पर जलवे बिखेरे। इस्टेटस जेनुइन इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड की प्रस्तुति में कंपनी का नेतृत्व सीईओ और सह संस्थापक पायल श्रीवास्तव ने किया।उन्होंने यह जानकारी देते हुए यहां बताया कि टिस्का पेजेंट्स टिस्का मिस एंड मिसेज इंडिया सीजन-4, 2023 फॉरएवर इंडिया इवेंट्स द्वारा संचालित, कोस्मोप्लास्ट हॉस्पिटल्स द्वारा समर्थित, यह 4 दिवसीय भव्य शो होटल लीला एंबियंस, एयरोसिटी, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। जिसमें देश के विभिन्न कोनों से 73 महिला प्रतियोगी शामिल हुईं। शो का आयोजन प्रशांत चौधरी और स्वाति दीक्षित ने किया।

Express views

Recent Posts

पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले चार शातिर बदमाश दबोचे

 चोरी का 60 लीटर डीजल, अवैध तमंचा, चाकू व कार बरामद बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस…

5 hours ago

मोबाइल लौटे-उम्मीद भी,455 गुम और चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को मिले

बरेली।मोबाइल खो जाए तो लोगों को अक्सर उम्मीद नहीं रहती कि वह दोबारा मिलेगा। लेकिन…

7 hours ago

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने ई रिक्शा को मारी टक्कर,ईरिक्शा के परखच्चे उड़े,दो वर्षीय मासूम सहित चार घायल

पीलीभीत।बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर अर्सिया बोझ गांव के पास…

9 hours ago

बरेली में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर

दोनों चालकों की मौत, एक गंभीर घायल, सेब और बैटरी से लदे थे ट्रक बरेली।बिथरी…

11 hours ago

CM योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

डायल-112 पर दी थी धमकी, भोजीपुरा पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दबोचा गिरफ्तारी के बाद…

11 hours ago