बरेली। पुलिस ने अंतर्राज्यीय सुरजीत गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन कंट्रीमेड 35 बोर और एक 9 एमएम पिस्टल, कारतूस बरामद किए गए हैं। एक अन्य मामले में पुलिस ने शेखूपुर कस्बे के नदीम उर्फ टार्जन को गिरफ्तार किया है। उसके पास से भी एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बहेड़ी पुलिस ने कासगंज में थाना पटियाली के रहने वाले सुरजीत सिंह, उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर पुलभट्टा के अंजनिया गांव के हर वीर सिंह और रुद्रपुर आदर्श कॉलोनी वर्तमान में कालागढ़ पिथौरागढ़ के रहने वाले सुखपाल को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन 32 बोर पिस्टल, चार मैगजीन, एक 9 एमएम पिस्टल, तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सुरजीत सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 2021 में पिस्टल तस्करी के मामले में वह जेल गया था। हल्द्वानी जेल में उसकी मुलाकात अभिमन्यु से हुई। अभिमन्यु ग्वालियर का रहने वाला है। इसके बाद ग्वालियर से पिस्टल लाकर उत्तराखंड, यूपी, हरियाणा और पंजाब में सप्लाई करता था। अब तक 50 से ज्यादा पिस्टल बेच चुका है। 15000 से 25000 तक में पिस्टल बेचता है। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। एसपी देहात ने बताया कि एक अन्य मामले में शेखूपुर कस्बा बहेड़ी के रहने वाले नदीम उर्फ टार्जन को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को शाम 6:30 बजे मोहम्मद वसीम खान निवासी मंडनपुर जनूबी थाना बहेड़ी को नदीम उर्फ टार्जन ने पिस्टल से जान से मारने की नीयत से फायर किया था। इस मामले में थाना बहेड़ी में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। 32 बोर पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं।
युवती के परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा। गैर समुदाय…
रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा : बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने…
बरखेड़ा: बरखेड़ा कस्बे में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा…
आरोपियों से 35 लाख रुपये नकद,चार मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद बरेली।…
बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की हालत दिन व दिन बदतर होती जा रही है। कस्बे…
भोजीपुरा (बरेली)। भोजीपुरा थाना पुलिस ने मुर्गों की लड़ाई पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे…