बरेली टाइटन कंपनी के एजेंट द्वारा नकली घड़ियों की बिक्री की शिकायत करने पर बरेली की कोतवाली पुलिस ने छापे मार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को 594 टाइटन कंपनी की नकली घड़ी बरामद हुईं। वहीं दुकान का मालिक फरार हो गया। कंपनी के एजेंट के द्वारा दी गई शरीर के आधार पर दुकान मालिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
वहीं टाइटन कंपनी की ओर से आए एडवोकेट गौरव तिवारी ने बताया कि ग्राहक कई बार नकली घड़ियों की शिकायत दर्ज करा चुके हैं, मगर देखने पर पता चला कि जिस दुकानदार का नाम उन्होंने बताया उसे दुकानदार को तो माल जाता ही नहीं है। उस दुकानदार नाम पते के मुताबिक कंपनी के एजेंट ने बरेली एसएसपी को शिकायत की, जिसके बाद कोतवाली पुलिस के साथ कुतुबखाना के रहमान मार्केट में अदीबा वॉच पर छापे मार कार्रवाई की, जहां से 594 नकली टाइटन की घड़ी बरामद हुईं। जिनकी कीमत 14 लाख 85 हजार रुपए बताई जा रही है। इन सारी गाड़ियों को जप्त कर थाने लाया गया। वहीं दुकान का मालिक भागने में सफल हो गया। कंपनी की ओर से कॉपीराइट एक्ट और ट्रेडमार्क एक्ट के तहत तहरीर दी गई है।
वही इस मामले में सीओ संदीप सिंह का कहना है कि कुतुब खाना बाजार के रहमान मार्केट में स्थित अदीबा वॉच नाम की दुकान पर कंपनी की ओर से आए एजेंट की सूचना पर छापे मार कार्रवाई की गई। जहां से 594 नकली टाइटन की घड़ी बरामद हुई है। कंपनी के एजेंट की ओर से दी गई तहरीर पर कॉपीराइट एक्ट , ट्रेड मार्क एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं दुकान का मालिक भाग गया है जिसकी तलाश जारी है।
बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…
पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…