बरेली ।मीरगंज क्षेत्र के एक गांव स्थित शिव मंदिर की जगह पर अन्नपूर्णा गोदाम बनाने का विरोध होने लगा है। मंदिर के पुजारी बाबा एवं कुछ ग्रामीणों ने गोदाम निर्माण कार्यों का विरोध करते हुये गुरुवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंप निर्माण कार्य रोके जाने की मांग की।
मामला फ़तेहगंज पश्चमी थाना क्षेत्र के गांव भिटौली नगला का है। यहाँ एक प्राचीन शिव मंदिर हैं जिस पर काफ़ी समय से बाबा राजवीर देव पूजा अर्चना करते हैं। गुरुवार को बाबा राजवीर देव कुछ साधु-संतों व कुछ ग्रामीणों के साथ तहसील पर पहुंचे। जमीन पर त्रिशूल गाड़ा और जमीन पर बैठकर मंत्रोच्चार करने लगे।बाद में एसडीएम मीरगंज देशदीपक सिंह से मिलकर उन्हें एक शिकायती पत्र सौंपकर उन्हें अवगत कराया कि गांव के प्राचीन शिव मंदिर पर हर वर्ष शिवरात्रि को भारी मेला लगता हैं। बाबा ने आरोप लगाया कि गांव का प्रधान मंदिर की भूमि पर अन्नपूर्णा गोदाम बनवाना चाहते हैं।जो गलत है।एसडीएम ने तहसीदार को मामले की जांच सौंप समस्या समाधान का जिम्मा सौंपा है।एसडीयम देशदीपक सिंह ने बताया विवादित राजस्व रिकार्ड में मंदिर है अथवा ग्रामसभा है जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।जांच होने तक निर्माण कार्य रोक दिया गया है।
बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…
पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…