बरेली । नवाबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और भैंस चोरों से हुई आमने सामने हुई मुठभेड़ में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में भैंस चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक बीती रात करीब 11 बजे बिथरी नहर के पास इको कार में बैठे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। घटना में पुलिस को जान से मारने की मकसद से फायर किए गए । जब पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किए तो बदमाश उमर उर्फ नेता निवासी बदायूं , कमरुद्दीन उर्फ नन्हे निवासी दातागंज बदायूं पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने बाकी बदमाशों को अपने गिरफ्त में लिया।
घटना में घायल बदमाशों को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । कुछ घंटे के बाद बदमाशों को इलाज के बाद पुलिस अपनी अभिरक्षा में अस्पताल से ले गई। घटना में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर भी है।
एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में भैंस चोरी गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों भी पुलिस की गोली लगने से भी घायल हुए है।
बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…
पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…