Advertisement

Categories: home

कुख्यात स्मैक ड्रग्स तस्कर नन्हे लंगड़ा पर प्रशासन ने की पिट एनडीपीएस की कार्रवाई।

बरेली । पुलिस प्रशासन ने फतेहगंज पश्चिमी निवासी कुख्यात स्मैक ड्रग्स तस्कर नन्हे लंगड़ा पर कि पिट एनडीपीएस की कार्रवाई। जानकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा की गई पिट एनडीपीएस की कार्रवाई के विरुद्ध फतेहगंज पश्चिमी निवासी ड्रग्स माफिया नन्हे लंगड़ा ने शासन से अपील की थी मगर शासन ने उसकी अपील को खारिज कर पिट एनडीपीएस की कार्रवाई को बरकरार रखा। अब वह साल भर तक जेल से बाहर नहीं आ सकेगा।

आपको बताते चलें कि फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला सराय वार्ड नंबर 13 निवासी स्मैक ड्रग्स तस्कर नन्हे लंगड़ा उर्फ रियासत स्मैक का बड़ा तस्कर है। उसे ड्रग्स माफिया घोषित किया जा चुका है। फतेहगंज पश्चिमी और फरीदपुर के दो मुकदमों में वांछित होने के चलते 24 नवंबर को वह चुप तरीके से कोर्ट में सिलेंडर हो गया था। इसके बाद दोनों थानों की पुलिस ने उसे कस्टडी डिमांड पर लिया। लेकिन इस दौरान कोई बरामद की नहीं हो सकी। मगर इसी बीच पुलिस ने पैरवी कर उसके खिलाफ पिट एनडीपीएस (प्रिवेंशन ऑफ़ इलिसिट ट्रैफिक इन नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रापिक सब्सटेंसेंज ) में निरूद्ध करा दिया। नन्हे लंगड़ा को इसका आदेश जेल में तमिल कर दिया गया। मगर इस कार्रवाई के विरुद्ध 15 दिसंबर को उसने शासन से अपील कर दी। मगर पुलिस की पैरवी के चलते 2 दिसंबर को अपील खारिज कर दी गई।


स्मैक तस्कर नन्हे लंगड़ा की एक साल तक नहीं हो सकेगी जमानत।

शासन से स्मैक तस्कर नन्हे लंगड़ा की अपील खारिज होने के बाद अब उसकी एक साल तक जमानत नहीं हो सकेगी। अब पांच दिसंबर 2023 को जेल तामील कराए गए पिट एनडीपीएस के आदेश से एक साल बाद तक वह जमानत के लिए आवेदन नहीं कर सकेगा और उसे पूरा साल जेल में बिताना होगा।

कुख्यात स्मैक पर हैं 10 मुकदमे दर्ज

स्मैक तस्कर नन्हे लंगड़ा 2007 से स्मैक तस्करी के धंधे में लिप्त है। यूपी के साथ ही उत्तराखंड, दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों में उसका नेटवर्क है। थाना फतेहगंज पश्चिमी में एनडीपीएस और गैंगस्टर समेत उसे पर 10 मुकदमे दर्ज हैं।

Express views

Recent Posts

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

19 hours ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

21 hours ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

21 hours ago

थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें पहुंचीं, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…

2 days ago

छत पर कपड़े सुखाने गई बीए छात्रा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, गंभीर रूप से झुलसी

बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…

2 days ago

भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…

2 days ago