Advertisement

Categories: home

रबर फैक्ट्री की जमीन पर औद्योगिक हब बनाने के लिए भाजपा नेता ने कैबिनेट मंत्री सिंह से की मुलाकात,ज्ञापन सौंपा।

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी में रबड़ फैक्ट्री की जमीन पर औद्योगिक हब बनाने के लिए भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने युवा अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल के साथ लखनऊ में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अंतराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन के युवा जिला अध्यक्ष भाजपा नेता आशीष अग्रवाल की बात को संज्ञान में लेकर और उनके द्वारा दिए गए (ज्ञापन) प्रार्थना पत्र पर कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रबर फैक्ट्री की जमीन पर औद्योगिक हब बनाने और बाम्बे हाईकोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार को पुरजोर पैरवी के लिए पत्र लिखा है।

जानकारी के अनुसार जनपद बरेली कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में ंलगी रबड़ फैक्ट्री की जमीन पर अल्केमिस्ट कंपनी के मालिकाना हक पर बांबे हाईकोर्ट ने पूर्व में दिए अपने फैसले को खारिज कर दिया था। जिससे जमीन पर मालिकाना हक राज्य सरकार के पक्ष में फैसला आने की उम्मीद जगी हैं।

रबर फैक्ट्री प्रकरण में भाजपा नेता अंतराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन के युवा जिला अध्यक्ष आशीष अग्रवाल लगातार केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्रियों से मिलकर से जमीन वापसी प्रकरण और कर्मचारियों के बकाया भुगतान के संबंध में कड़ी पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से वरिष्ठ अधिकारियों और सरकारी अधिवक्ताओं के माध्यम बांबे हाईकोर्ट में राज्य सरकार को मजबूती से पैरवी कर फतेहगंज पश्चिमी में औद्योगिक हब बनाने के लिए दो दर्जन से ज्यादा मंत्रियों और उपमुख्यमंत्री समेत मुख्यमंत्री को लखनऊ में मांग पत्र दिए थे। जिन पर सभी ने मुख्यमंत्री को भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के प्रस्ताव को संस्तुति सहित मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा है।

रबर फैक्ट्री प्रकरण में जब भाजपा नेता आशीष अग्रवाल से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि 25 वर्ष से बंद पड़ी रबर फैक्ट्री की 1500 एकड़ जमीन उत्तर प्रदेश सरकार के तत्कालीन राज्यपाल के हस्ताक्षरों वाली रजिस्टर्ड सेल डील के साथ इस शर्त पर दी गई थी की फैक्ट्री 6 माह या अधिक समय तक बंद रहने पर खरीदी गई कीमत पर ही सरकार को वापस करनी होगी। और उन्होंने बताया कि 15 जुलाई 1999 को रबर फैक्ट्री की अघोषित तालाबंदी कर दी और सभी 1443 स्थाई अधिकारियों कर्मचारियों को फैक्ट्री को दोबारा चालू होने पर बकाया वेतन और अन्य देयों के साथ भुगतान आश्वासन देकर सवेतन अवकाश पर भेज दिया। भयाभय आर्थिक तंगी नहीं झेल पाने की वजह से 14 श्रमिकों को खुदकुशी करनी पड़ी। जबकि 600 से ज्यादा मजदूर भुखमरी गरीबी से त्रस्त होकर असमय ही मृत्यु के मुंह में समा चुके हैं। और बताया कि हमने रबर फैक्ट्री की खाली पड़ी 1500 एकड़ जमीन पर औद्योगिक हब बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह एवं अन्य कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं को ज्ञापन दे चुके है।

इस दौरान प्रतिनिधमंडल में आशीष अग्रवाल, सुनील रस्तोगी, शशांक अग्रवाल उर्फ अन्ना भाई, सूचित अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, जिला योजना समिति सदस्य अबोध सिंह, मीडिया प्रभारी डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, जगत सिंह उर्फ सनी, गौतम गोयल, अंशुल अग्रवाल, नदीम अंसारी, ताहिर राजा नूरी आदि उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

विवाहिता को कार में बंधक बनाने व मारपीट का आरोप, दो प्रधानों समेत ससुरालियों पर तहरीर

​बरखेड़ा । काजर बोझी गांव की एक विवाहिता ने पति, ससुराल पक्ष और दो ग्राम…

5 hours ago

युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

​बरखेड़ा। थाना पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल…

5 hours ago

ग्राम रोजगार सेवकों के आंदोलन को प्रधान संगठन का समर्थन, शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील

बरखेड़ा। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उ०प्र० ने ग्राम रोजगार सेवकों की जायज मांगों को लेकर…

5 hours ago

महिला से मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज

​बरखेड़ा। थाना  क्षेत्र के ग्राम आमडार में एक महिला के साथ कथित मारपीट, जान से मारने…

5 hours ago

खेत से मिट्टी निकालने को लेकर विवाद के बाद हुई बेइज़्ज़ती से दुखी युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, चार पर मामला दर्ज

​बरखेड़ा:  क्षेत्र के अंतर्गत खेत से मिट्टी निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक…

1 day ago

सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

बरखेड़ा। गजरौला मार्ग पर गांव भोपतपुर मोड़ से बुहिता तक चौड़ीकरण के तहत चल रहे…

1 day ago