Advertisement

Categories: home

निर्माण कार्य को रुकवाने को ग्रामीणों संग बैठे संत, ग्राम समाज की जमीन पर हो रहा अन्नपूर्णा गोदाम का निर्माण।

बरेली ।एक तरफ जहाँ राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी ज़ोरो पर हो रही है वही बरेली की तहसील मीरगंज परिसर मे संत महात्मा ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन कर रहें है।दरअसल मीरगंज तहसील परिसर पर मठ के पास बन रहें अन्नपूर्णा गोदाम के निर्माण कार्य का विरोध करते हुए संत महात्मा जनता के साथ धरने पर बैठे गए। सभी लोगो ने लगाए हर हर महादेव, जय श्री राम के नारे लगाए।

संत राजवीर देव ने बताया कि भीटोली नगला गांव मे बने आश्रम के पास अन्नपूर्णा गोदाम बनाया जा रहा है जिसका वो विरोध कर रहें है, आश्रम पर अन्नपूर्णा गोदाम बनने से शिवरात्रि पर लगने वाले विशाल मेला का ग्राउंड कि जगह समाप्त हो जाएगी मेले पर हज़ारो लोग शामिल होते है अगर यहाँ आश्रम बन गया तो मेला नहीं लग पायेगा, बाबा ने कहाँ कि प्रशासन उनसे आश्रम की जगह के पेपर मांग रहा है जबकि सबको पता है कि ज्यादातर आश्रम ग्राम समाज की जगह पर ही बने होते है आश्रम वाली जगह पर अन्नपूर्णा गोदाम बनने को लेकर वो यहाँ धरना प्रदर्शन कर रहें है, जबतक उनकी मांगो को मान नहीं लिया जाता वो यही धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।

एसडीएम देश दीपक सिंह ने बताया कि ग्राम भीटोली नगला मे अन्नपूर्णा गोदाम बन रहा है, दुकान के सामने रोड के दूसरी पार यह तथाकथित बाबा यहाँ आकर जो बैठे है यह बन रही दुकान मे अडचन डाल रहें है, दुकान का निर्माण लगातार चल रहा है, इनके विरुद्ध सरकारी काम मे वाधा डालने की फतेहगंज पश्चिमी थाने मे रिपोर्ट दर्ज़ करवा दी गयी है, इनके पास ज़मीन के कोई कागज़ भी नही मिले है, वहां पर चल रही किसी भागवत को प्रशासन ने नहीं रुकवाया है अगर सरकारी काम मे कोई भी रुकावट की गयी तो कार्यवाही की जाएगी।

Express views

Recent Posts

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

18 hours ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

20 hours ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

20 hours ago

थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें पहुंचीं, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…

2 days ago

छत पर कपड़े सुखाने गई बीए छात्रा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, गंभीर रूप से झुलसी

बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…

2 days ago

भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…

2 days ago