Advertisement

Categories: home

बरेली से मीरगंज तक दौड़ेंगी इलेक्ट्रॉनिक बसे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष ने आरएम को लिखा पत्र।

बरेली । स्मार्ट सिटी के तहत जनपद में चल रही इलेक्ट्रॉनिक बसों का दायरा मीरगंज तक बढ़ाने का प्रयास शुरू हो गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान ने मीरगंज से बरेली और बरेली से मीरगंज आने जाने वाले व्यापारियों एवं अन्य लोगों की (असुविधा) परेशानियां को देखते हुए आरएम को बसों का संचालन मीरगंज तक करने के लिए पत्र लिखा है। जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि सर्वे के बाद अब नए रूट पर जल्दी ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। जानकारी के अनुसार जनपद बरेली में अभी 25 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। शहर में कम यात्री मिलने के बाद सिटी बसों को फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, आंवला, मनौना धाम, शाही, शेरगढ़, शीशगढ़, फतेहगंज पश्चिमी तक चलाया जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान ने बरेली रीजन के आरएम दीपक चौधरी को पत्र लिखकर मीरगंज तक बसों का संचालन करने को कहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान ने बताया कि 119 मीरगंज विधानसभा क्षेत्र में फतेहगंज पश्चिमी, शाही, शेरगढ़ और शीशगढ़ तक बसों का संचालन पहले से ही हो रहा है। इसके बाद अधिकारी जल्द ही रूट का सर्वे करने के बाद बसों का संचालन करने की बात कह रहे हैं।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

4 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

5 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

7 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

15 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

19 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

19 hours ago