Advertisement

Categories: home

दरोगा के उत्पीड़न से परेशान होकर युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या।

बरेली ।दरोगा के उत्पीड़न से परेशान होकर युवक ने ट्रेन से कटकर आत्म हत्या कर ली। दरोगा ने युवक पर युवती भगाने का आरोप लगाकर समझौता करने के पचास हजार रुपये मांगे थे। जानकारी के मुताबिक युवती की गुमशुदी के मामले में दरोगा ने एक युवक को उसके साथ रहने का आरोप लगाते हुए युवक से 50 हजार रूपये की डिमांड की। और रुपये न देने पर हाथ पैर तोड़कर जेल भेजने की धमकी दी। जिससे परेशान होकर (युवक) रोहित पुत्र द्वारका प्रसाद निवासी फिरोजपुर ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। जब इसका पता मृतक के परिजनों को चला तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के पिता ने बरेली एसएसपी से शिकायत कर आरोपी दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना शाही क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी द्वारका प्रसाद का 28 वर्षीय बेटा रोहित फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव उनासी में अपनी ननिहाल में रहता था। कुछ दिन पहले फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया निवासी एक युवक ने अपनी बहन की गुमशुदगी की दर्ज कराई थी। इस मामले में थाना फतेहगंज पश्चिमी का दरोगा उसके बेटे रोहित को यह कहकर परेशान करता था कि उस युवती के साथ उसे उसने युवक को रहते देखा है। दरोगा कहता था कि अगर मुकदमे से बचना चाहते हो तो उसे 50 हजार रूपये लाकर दे दो। वरना जेल भेज देंगे। दरोगा की धमकी के बाद वह परेशान रहने लगा। उसने इस मामले में गांव के ही सलीम, श्रीपाल आदि को लेकर दरोगा के पास गया। और और मिन्नतें की कि उसे झूठे मुकदमे में ना फंसाया जाए। मगर दरोगा ने एक न सुन उसे धमकी दी कि वह उसके हाथ पैर को तोड़कर जेल में भेजने को कहा। दरोगा से परेशान होकर रोहित तनाव में आ गया। वह कल दोपहर को वह घर से निकलर माधौपुर फाटक के पास उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। उसके परिजनों को जब इस बात का पता चला तो घर में कोहराम मच गया मृतक रोहित की पत्नी अंजलि का रो रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Express views

Recent Posts

भाई दूज पर पत्नी को लेने गए युवक की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

14 hours ago

पीलीभीत में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट और धमकी का मामला दर्ज

​ बरखेड़ा ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर…

16 hours ago

शराब के नशे में तालाब में डूबा चौकीदार! सुबह पानी में उतराता मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

बरेली । अलीगंज-सिरौली रोड पर सत्तारनगर मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने…

2 days ago

​तेंदुए के हमले में बाल-बाल बचा युवक, सीने पर पड़े पंजों के निशान

​बरखेड़ा। ससुराल आए एक युवक पर बुधवार रात गांव के बाहर रास्ते में किसी जंगली…

2 days ago

शराब पीने से रोकने पर लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गुलड़ा में शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के…

2 days ago

अतिरिक्त दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट, लोहे की रॉड से हमला कर गला दबाने का प्रयास, चार के खिलाफ रिपोर्ट

बरखेड़ा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर लोहे…

2 days ago