Advertisement

Categories: home

10 को CM योगी बरेली दौरे पर, कई विकास योजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास।

बरेली । 10 जनवरी को सीएम योगी बरेली दौरे पर आ रहे हैं। बरेली कालेज मैदान में विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास का आयोजन होगा। वकास भवन सभागार में विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
डीएम ने सोमवार रात सीएम के दौरे को लेकर अधिकारियों संग मीटिंग कर जिम्मेदारी तय की। सीएम दोपहर12 बजे से शाम 5 बजे तक बरेली में रहेंगे। हालांकि सीएम का मिनट टू मिनट प्रोग्राम प्रशासन को नहीं मिला है।
सोमवार दोपहर को प्रशासन को लखनऊ से बुधवार को सीएम के प्रस्तवित बरेली दौरे की जानकारी दी गई। मैसेज मिलते ही अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दीं। शिलान्यास और लोकार्पण वाली योजनाओं की सूची तैयार होने लगी। लोकार्पण में स्मार्ट सिटी के सबसे अधिक प्रोजेक्ट हैं। ऑडिटोरियम और पार्किंग के साथ अर्बन हाट जैसे बड़े प्रोजक्ट शामिल हैं। सभी विभागों से लोकार्पण और शिलान्यास के प्रोजेक्ट की डिटेल मांग ली गई है। अधिकारियों के मुताबिक विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा विकास भवन सभागार में होगी। सीएम राजकीय विमान से एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। त्रिशूल से कार के जरिए सीधे बरेली कालेज ग्राउंड आएंगे। सोमवार को सीएम के दौरे को लेकर डीएम रविंद्र कुमार ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की। सीएम के रूट की जांच करने को कहा।

Express views

Recent Posts

प्रधान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग उठाई

विमलेश कुमार@express views बरखेड़ा।विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के प्रधान अमित कुमार ने…

21 hours ago

डेढ़ साल से ग्रेच्युटी और पेंशन के लिए भटक रहे रिटायर्ड सफाई कर्मी

 नगर पंचायत अध्यक्ष पर 20% मांगने का आरोप विमलेश कुमार@express views बरखेड़ा।कस्बे के वार्ड नंबर…

22 hours ago

काल बनी रफ्तार: बाइक-साइकिल की भिड़ंत में तीन घरों के चिराग बुझे

बरेली। रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में…

23 hours ago

सनसनी: डीजे कर्मी की सिर में गोली मारकर हत्या, परिजनों ने की बुलडोजर कार्रवाई की मांग

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने देर रात…

23 hours ago

बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का शुभारंभ।

बरेली।क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी बरेली डॉ अजय पाल के निर्देशन, व राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मेहतरपुर…

2 days ago

बरेली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ‘योग सप्ताह’ का भव्य आगाज, पदयात्रा को दिखाई हरी झंडी

बरेली। '12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर आज बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग…

2 days ago