Advertisement

Categories: home

सीएम योगी ने किया 3,405 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण।

बरेली । सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव से पहले बरेली की जनता को 3, 405 करोड़ की 170 सौगात दी है। इस दौरान उन्होंने 705 करोड़ की 113 परियोजनाओं की सौगात दी और 2700 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।
योगी आदित्यनाथ ने बिथरी चैनपुर में बन रही रामगंगा और ग्रेटर बरेली में बन रही आवासीय परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। ये परियोजना 2275 करोड़ की है। सीएम योगी कहा नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत 238 हेक्टेयर परियोजना को बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित भी किया जा रहा है।
वहीं सीएम योगी ने कहा जिस योजना को काशी में चलाया जाएगा, नोएडा में चलाया जाएगा उस योजना का लाभ बरेली को भी मिलेगा। काशी कॉरिडोर, अयोध्या कॉरिडोर के जैसे ही बरेली के नाथ कॉरिडोर बनाया जाएगा। जिसके लिए सड़क की स्वीकृति ले ली गई है। अबकी बार जब वह बरेली आएंगे तो नाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे।
सीएम ने कहा अयोध्या में रामन्दिर को लेकर लोग राममय हो गए हैं। अयोध्या में कनेक्टिविटी कर दी गई है जाति के नाम पर बांटने वाले, परिवारवाद की राजनीति से बचना होगा। आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के बारे में सोचना होगा। हर काम देश के नाम। पहले देश फिर समाज फिर परिवार उसके बाद स्वयं को सोचना चाहिए। हम सब देश में योगदान दे रहे हैं। 2017 में महीनों कर्फ्यू लगता था। सात वर्ष में बरेली में कोई कर्फ्यू नहीं लगता।
ये रहे मंच पर मौजूद
बरेली क्लब के मैदान में मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद संतोष गंगवार, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, वन राज्य मंत्री डॉ. अरूण कुमार, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर डॉ. उमेश गौतम, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, संजीव अग्रवाल, डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, महाराज सिंह, डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, भाजपा के बृज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, बरेली जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार, बहोरन लाल मौर्य, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

18 hours ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

20 hours ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

20 hours ago

थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें पहुंचीं, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…

2 days ago

छत पर कपड़े सुखाने गई बीए छात्रा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, गंभीर रूप से झुलसी

बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…

2 days ago

भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…

2 days ago