बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाने की पुलिस टीम ने हाईवे अंडरपास रहपुरा रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसके कब्जे से 45 ग्राम स्मैक बरामद की। पकड़े गए 39 साल के शख्स की पहचान मतलूम पुत्र मकदूम वार्ड 15 सराय के रूप में हुई है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भिजवा दिया गया है। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 5.84 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के हत्थे चढ़ा मतलूम बड़ा स्मैक तस्कर और पाक्सो एक्ट में वांछित शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके विरुद्ध हत्या का प्रयास, चोरी, स्मैक तस्करी और अन्य संगीन आपराधिक प्रकृति के दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी धनंजय पांडेय, एसआई राजेश रावत, हेड कांस्टेबल मो. सलीम, अनिल कुमार, कांस्टेबल मो. इरशाद और कपिल कुमार शामिल रहे।
बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…
पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…