Advertisement

Categories: home

वरिष्ठ जन कल्याण समिति का कार्यक्रम संपन्न, दिनेश दादा को किया सम्मानित।

बरेली ।वरिष्ठ जन कल्याण समिति के कार्यक्रम में दिनेश दादा एडवोकेट को किया सम्मानित, जानकारी के अनुसार वरिष्ठ जन कल्याण समिति, पुराना शहर, बरेली द्वारा नव वर्ष के अवसर पर भजन कीर्तन गा- बजा कर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर 60 वर्ष के पूर्ण हुए श्र दिनेश दददा एडवोकेट को समिति में विधिवत् रूप से शामिल किया। और उन्हें शुभकामनाएं एवं उपहार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रोफेसर आर. के. वैश्य ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिनेश दददा को नव वर्ष के अवसर पर वरिष्ठ जन कल्याण समिति परिवार में शामिल करने पर खुशी हो रही है, क्योंकि स्वस्थ रूप से 60 वर्ष पूर्ण करने के बाद आज वे वरिष्ठ जनों में शामिल हो गए हैं। समिति के सचिव अनिल सक्सेना ने कहा कि यदि कोई प्रसन्न चित्र रहकर 60 वर्ष व्यतीत करके वरिष्ठ जनों में शामिल हो जाता है। तो यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है, दिनेश दद्दा आज हमारे वरिष्ठ जनों के परिवार में शामिल हो गए हैं, उनका समिति में हार्दिक अभिनंदन एवं बधाई।
कार्यक्रम के मेजबान व समिति के कोषाध्यक्ष रवि किशोर सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया और जलपान व मिष्ठान आदि की व्यवस्था कर सभी का नव वर्ष पर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर दिनेश दददा एडवोकेट ने कहा ठीक प्रकार से 60 वर्ष व्यतीत करने के बाद आज मैं वरिष्ठ जनों की श्रृंखला में आ गया हूं और आपने मुझे नव वर्ष के अवसर पर वरिष्ठ जनों की समिति में स्वीकार करके जो सम्मान दिया है उसके लिए मैं आप सभी का आभार प्रकट करता हूं। इस अवसर पर सर्वश्री समिति के संरक्षक रामेंद्र प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष प्रोफेसर आर के वैश्य, सचिव अनिल सक्सेना, कोषाध्यक्ष रवि किशोर सक्सेना, तोताराम गुप्ता, नवीन सिन्हा, अमूल गुप्ता ,उदय प्रकाश गुप्ता , ब्रह्म प्रकाश सक्सेना, अजय कुमार, विनय कुमार सक्सेना, विनोद कुमार वर्मा, विजय नारायण सक्सेना ,राजकमल बेदी, अरुण कुमार एडवोकेट, हरिशंकर सक्सेना , एवं अजय बहादुर सक्सेना आज उपस्थित रहे l

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

3 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

4 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

6 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

14 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

18 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

18 hours ago