Advertisement

Categories: home

DM ने की कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक।

बरेली । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई।
DM ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुये सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली बढ़ायी जाये। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा प्राप्त वास्तविक आरसी को ऑनलाइन किया जाये, जिससे प्रति अमीन वसूली बढ़ेगी और वसूली का प्रतिशत भी बढ़ेगा।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को धारा-80, निर्विवाद उत्तराधिकारी, धारा-98 तथा पैमाइश की प्रति सप्ताह समीक्षा करने के निर्देश दिये।
DM ने समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार/नायब तहसीलदार को लंबित राजस्व वादों, सीलिंग वादों व मजिस्ट्रियल जांचों के निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने कृषक दुर्घटना बीमा योजना की समीक्षा करते हुये सम्बंधित को निर्देश दिये कि लंबित प्रकरणों का अतिशीघ्र निस्तारण किया जाये।
DM ने वाणिज्यकर विभाग को जीएसटी अपवंचन रोकने व नए जीएसटी पंजीकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अपवंचन कर्ताओं द्वारा कर अदायगी ना किये जाने से राजस्व की हानि होती है, ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने तथा कर चोरी का पता लगाने के लिये जनता की सहायता ली जाये और जीएसटी के नए पंजीकरण को बढ़ाया जाये।
DM ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का एक रजिस्टर बनाया जाये और जिन लोगों की बार-बार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उनको संज्ञान में लेकर प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण कराया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि आम जनता की समस्याओं की जनसुनवाई की जाये और समस्या के निवारण की फीड बैक भी लिया जाये। उन्होंने कहा कि कभी-कभी फर्जी/कोर्ट वाले मसलों की भी लोग शिकायत करते हैं तो उन्हें बुलाकर समझाया जाये।
DM ने सी0एम0 डैशबोर्ड पर डी व ई रैंक प्राप्त करने वाले विभाग की भी समीक्षा करी और सुधार लाने के निर्देश दिये।
DM ने आबकारी विभाग से जानकारी ली की कि जनपदीय सीमा पर नवीन दुकाने खोले जाने के सम्बन्ध में क्या कार्यवाही की गयी है। आबकारी अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि 14 दुकाने खोली गयी हैं व चार बार के लाइसेंस निर्गत किये गये हैं।

Express views

Recent Posts

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

18 hours ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

20 hours ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

20 hours ago

थाना समाधान दिवस में छह शिकायतें पहुंचीं, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…

2 days ago

छत पर कपड़े सुखाने गई बीए छात्रा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, गंभीर रूप से झुलसी

बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…

2 days ago

भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…

2 days ago