बरेली।शीशगढ क्षेत्र के गांव जाफरपुर मे नदी के पास एक वृद्ध महिला का शव मिलने से क्षेत्र मे मच हड़कंप गया।कल घर से कुछ काम के लिए निकली थी । सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जाँच मे जुट गयी है।
जानकारी के अनुसार शीशगढ़ थाना क्षेत्र के जाफरपुर की रहने वाली भगवान देई शुक्रवार शाम को अपने घर से बाहर किसी काम से गयी थी। जिसके बाद वो रात तक घर वापस नहीं आयी तो घरवालों ने उनकी तलाश शुरू की सुबह उनको पता चला कि नदी मे भगवान देई का शव पड़ा हुआ है जिसके बाद घरवालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
मृतका के पौत्र राजा ने बताया कि कल शाम 4 बजे के आसपास उनकी दादी राशन लेने के लिए घर से गयी थी। उसके बाद वो शीशगढ़ चला गया था ,शाम को जब वो घर वापस आया ।तो उसकी दादी घर पर नही थी जिसके बाद उसने अपनी रिश्तेदारी मे फ़ोन करके पूछा लेकीन उसकी दादी का पता नहीं चला, उसने बताया कि कुछ दिनों से वो अपनी जान देने की बाते कर रही थी किसी से कोई लड़ाई झगड़ा नही था। पर कुछ सालो से वो अपनी जान देने की बाते करती रहती थी उसने बताया कि मृतका के दो लड़के और पांच नाती है।
वही सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि सुबह शीशगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि जाफ़रपुर के पास नदी मे एक महिला का शव पड़ा मिला है जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव की पहचान जाफ़रपुर की रहने वाली भगवान देई के रूप मे की है, शव पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है प्रथम दृष्टि से महिला के डूबने से मौत की पुष्टि लग रही है, बाकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
तहसीलदार और सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए…
बचाने पहुंची बहन और पड़ोसी महिला को भी लगे करंट के झटके, जिला अस्पताल रेफर…
विनोद देवल@express views पूरनपुर (पीलीभीत)। स्थानीय नगर के छीना पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा…
बरखेड़ा। विदेश में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से करीब…
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। स्थानीय थाना पुलिस ने करीब दो सप्ताह पहले कस्बे की हुसैनी मस्जिद…
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)।थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर धनेटा फाटक के पास एक दर्दनाक…