Advertisement

Categories: home

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर माल्यार्पण कर किया याद।

बरेली। स्वामी विवेकानंद जी की 161 वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पटेल चौक स्थित स्वामी विवेकानंद जी पार्क में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के जिला अध्यक्ष मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मिलकर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया। संस्था के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने स्वामी विवेकानंद जी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। भारत का आध्यात्मिकता से परिपूर्ण वेदान्त दर्शन अमेरिका और यूरोप के हर एक देश में स्वामी विवेकानन्द की वक्तृता के कारण ही पहुँचा है। संस्था के महासचिव आशीष जौहरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी, हम सभी को उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर उनके दिखाये मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा हमेशा ही अपने सभी महापुरुषों को प्रमुखता से याद करती रहती है। कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना एवं महासचिव आशीष जौहरी ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश सक्सेना, सुधीर मोहन, कोषाध्यक्ष श्यामदीप सक्सेना, उपाध्यक्ष हिमांशु सक्सेना, दीपक सहाय, सचिव सुनील कुमार सक्सेना, महानगर अध्यक्ष मीरा मोहन जी, युवा अध्यक्ष अमित आंनद, शिवाजी सक्सेना, संजीव कुमार सक्सेना, एम पी श्रीवास्तव, आर के श्रीवास्तव, श्री नरेन्द्र गोपाल सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

2 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

3 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

5 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

13 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

17 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

17 hours ago