बरेली ।एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF)की बरेली यूनिट ने तीन तस्करों को 715 ग्राम मॉर्फीन के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद मॉर्फीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1करोड़ 50 लाख रुपए कीमत बताई जा रही है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने तीनों तस्करों के खिलाफ थाना बारादरी में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने तीनों तस्करों,संचित शर्मा उर्फ छोटा पंडित पुत्र मुनीश शर्मा, मोहित मौर्य उर्फ शूटर पुत्र शिव सिंह मौर्य ,हर्ष गुप्ता उर्फ सुनार पुत्र विष्णु दयाल को बारादरी थाना क्षेत्र के सैटेलाइट पुल के निकट से दोपहर 2:30 बजे गिरफ्तार कर लिया,जिनके पास से 715 ग्राम मॉर्फीन बरामद हुई है। बरामद मॉर्फीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ 50 लाख रुपए कीमत बताई जा रही है।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की टीम द्वारा की गई पूछताछ में तीनों तस्करों ने बताया कि वह मॉर्फीन को मणिपुर से ट्रेन द्वारा लेकर आते हैं और बरेली में जो भी उनके बंधे हुए ग्राहक हैं उनके हाथ बेच देते हैं,आज भी वह मॉर्फीन को बेचने आए थे।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने तीनों तस्करों के खिलाफ थाना बारादरी में 08/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…
पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…