Advertisement

Categories: home

गौकशों की पुलिस से हुई मुठभेड़,करणी सेना के नगर अध्यक्ष सहित तीन को पुलिस ने पकड़ा।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली।भोजीपुरा थाना पुलिस को मुखवीर से कुछ गोकाशो की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने देवरनियां नदी के किनारे शुक्रवार देर रात छापा मारकर करणी सेना के महानगर अध्यक्ष (गौरक्षा) सहित तीन गोकाशो को मौके से पकड़ लिया,इस दौरान नदी किनारे पशु कटान कर रहें गोकाशो ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन गोकशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकडे गए आरोपियों से पूछताछ की तो चौंकाने वाली बात सामने आई है।

बता दे भोजीपुरा पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार रात पुलिस टीम नदी किनारे पहुंची तो पशु काट रहे गोकाशो ने पुलिस फ़ोर्स पर फायरिंग कर दी।पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुए गोकाशो मे सीबीगंज निवासी मोहम्मद सईद खां, इज्जत नगर इलाके के अकरम और करणी सेना के महानगर अध्यक्ष गौरक्षा देवेंद्र शामिल है। आरोपियों ने बताया कि करणी सेना के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह के इशारे पर वह लोग गोवंशीय पशुओं का कटान करते थे। चांद उर्फ अजय निवासी तिलियापुर सीबीगंज पशुओं को कटान के बाद मांस भरकर ले जाता था और उसको बेच देता था। पुलिस ने करणी सेना के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह सहित पांचों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बाकी फरार दोनों आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस टीम बना दी गयी है,पकडे गए गोकाशो से पूछताछ मे पुलिस को कई और सक्रिय गिरोह का भी पता चल सकता है।

वहीं सूत्रों की माने तो करणी सेवा के जिला अध्यक्ष राहुल सिंह के इशारे पर यह लोग गोवंशीय पशुओं का वध कर कुछ लोगों के खेतों में भी फेंका करते थे। ताकि उनको डरा धमका कर ब्लैकमेल कर उनसे अवैध वसूली कर सकें।

गोकशी करने व हिंदू विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण शनिवार को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राणा ने बरेली के जिला अध्यक्ष राहुल सिंह को संगठन से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने बताया कि करणी सेना के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद जानकारी मिली कि राहुल सिंह बरेली में गोकसी जैसे अपराध को संरक्षण देते थे और हिंदू विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। जिसके चलते उन्हें संगठन से निष्कासित कर दिया गया है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

2 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

3 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

5 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

13 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

17 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

17 hours ago