बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान सहित एसपी क्राइम एमपी सिंह , सीओ ऑफिस और आरआई लाइन हरमीत सिंह और पुलिस ऑफिस के पुलिसकर्मियों नाम ऑफिस परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया।
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील कुमार चंद्रभान ने बताया आज एसएसपी ऑफिस में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी ऑफिसों में उनकी शाखा के जो भी लोग हैं उन सभी ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और अपने ऑफिस में सफाई की है और यह पूरे सप्ताह तक इसी तरीके से चलता रहेगा उन्होंने कहा कि एसएसपी ऑफिस में ही नहीं जिले के हर एक थाने में आज स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है थाने के जो भी थाना प्रभारी हैं और जितने भी थाने के पुलिसकर्मी है सभी अपनी-अपनी जगह पर साफ सफाई करेंगे जिससे कि एक प्रसन्न वातावरण मेंटेन रहे। साथी उन्होंने कहा कि यह केवल एक सप्ताह के लिए नहीं है यह आगे तक चलता रहेगा।
बरखेड़ा। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो…
बरखेड़ा। क्षेत्र में जमीन के बटाई पर लेने को लेकर उपजे विवाद में एक व्यक्ति…
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ नशे…
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलियापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची…
बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के…
बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…