Advertisement

Categories: home

मोदी कर्मयोगी और योगी जन्मयोगी:धर्मपाल सिंह कैबिनेट मंत्री

बरेली -कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने मकर संक्रांति और अपने जन्मदिन के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया और अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता सहित लोगो को खिचड़ी भोज कराया और कंबल का भी वितरण किया इस दौरान बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहें।

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति त्यौहार एकता समरसता को जोड़ने का काम करता हैं इस दौरान भगवान सूर्य दक्षिणयण से उत्तरायण की तरफ चले जाते हैं जिससे समाज मे गर्मी होती है गर्मी का मतलब लोग अपने अपने कामो पर निकल आते है सूर्य भगवान सबका विकास करते हैं वही उनकी सरकार भी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पर काम करती है मकर संक्रांति पर्व बहुत पावन पर्व है भगवान सूर्य पूरे यूपी और बरेली शहर जनता को सुख शांति यश और समृद्धि प्रदान करें, वही उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या मे होनी वाली प्राण प्रतिष्ठा के बारे मे बताया कि भगवान श्री राम हिंदू मुसलमान सिख इसाई के लिए नहीं है श्री राम सामाजिक समरसता के लिए हैं इसलिए अयोध्या में जाने का निमंत्रण सबको मिला है हर व्यक्ति 22 जनवरी को हर मंदिर में जाकर पूजन करें और प्रभु श्री राम का स्मरण करें यह देश की दिशा परिवर्तन करने का विषय और इस समय वास्तव में राजनीति का स्वर्णिम काल है इसलिए इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर्मयोगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जन्म योगी है । यह योगी की सरकार है राम की सरकार है इंसाफ की और कानून की सरकार है यहाँ हर व्यक्ति को न्याय और इंसाफ मिलता है यह वो सरकार है।

वही मायावती के विपक्षी गठबंधन मे शामिल नहीं होने पर उन्होंने कहाँ कि आज मायावती जी के साथ मेरा भी जन्मदिन है, जन्मदिन वाले दिन मै इस मामले पर कुछ नहीं कहुँगा।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

1 hour ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

2 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

5 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

13 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

16 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

17 hours ago