बरेली ।कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में हिंदू मुस्लिम की एकता की मिसाल काम करते हुए। जामुना यमुना तहजीब के तहत फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन प्रमुख समाज सेविका इमराना बेगम ने 22 जनवरी 2024 को श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र अयोध्या धाम प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे हैं सभी राम भक्तों को शुभकामनाएं दी। और कहा कि कोई भी राम भक्त या पंडित पुजारी महात्मा या बुजुर्ग अयोध्या जाने में असमर्थ है तो वह उनकी पूर्ण रूप से सहायता करेंगी।
फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम को इलेक्शन के दौरान हिंदू और मुसलमानों सभी जाति समुदाय का भारी सहयोग मिला जिससे वह बंपर वोटो से विजई हुई इसीलिए उन्होंने गरीब असहाय बेसहारा बुजुर्ग और पंडितों एवं ब्राह्मणों और महात्माओं को अयोध्या श्री राम के दर्शन करने के लिए निजी बस और रेलवे टिकट की व्यवस्था की है। जिस किसी बुजुर्ग या पंडित या महात्मा को अयोध्या आने जाने के लिए अस्मत है और उनकी असुविधा को देखते हुए एक निजी बस की व्यवस्था कर अयोध्या धाम के लेकर जाएगी और श्री राम के दर्शन करने के बाद वापस लेकर आएगी जिसका आने-जाने और खाने पीने का खर्चा चेयरमैन साहिबा अपने पास से उठाएंगी। और कहा कि जो भी गरीब असहाय बेसहारा या पंडित या महात्मा लोग हैं वह नगर पंचायत कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। और बताया कि मुस्लिम समुदाय के लोग अगर हज करने या उमरा करने या तीर्थ स्थलों पर जाने की इच्छुक हैं वे भी संपर्क कर सकते हैं।
बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…
पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…