Advertisement

home

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से पुरस्कृत किये गए सत्यदेव आर्य।

बरेली ।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नासिक महाराष्ट्र में 12 से 16 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया युवा महोत्सव में राष्ट्र व समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद से सत्यदेव आर्य को केंद्रीय राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक, विनीता सूद निदेशक युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार विनीत सूद, सचिव खेल मंत्रालय महाराष्ट्र शासन ने राष्ट्रीय युवा पुरुस्कार प्रदान किया।

इनके द्वारा अनेक ‌युवाओं को राष्ट्र भावना के लिए प्रेरित किया गया है। इन्होंने महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ भारत अभियान, नशा मुक्ति अभियान, स्वास्थ्य और शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण , जल संरक्षण अभियान, पौधारोपण अभियान, रक्तदान शिविर, खेल के प्रति युवाओं में जागरूकता, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, युवा सशक्तिकरण , रक्तदान शिवर, बालिका शिक्षा, फिट इंडिया मूवमेंट,भारत सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम,एवं अन्य आयोजनों में नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया और समर्पित रूप से कार्य कर रहे हैं। यह पुरस्कार भारतवर्ष के 800 जिलों से भी अधिक आए हुए 9000 युवाओं के समक्ष द्वारा प्रदान किया गया। और निसिथ प्रमाणिक ने कहा कि देश के युवाओं को एक साथ मिलकर काम करना होगा 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए।

इसके अलावा सत्यदेव आर्य वर्तमान में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के नमामि गंगे परियोजना में जिला परियोजना अधिकारी के रूप में जनपद हरिद्वार में कार्यरत हैं।

वर्ष 2018-19 में स्वच्छ भारत इंटर्नशिप कार्यक्रम में जनपद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर आम जनमानस को जागरूक करने का कार्य किया जिसके लिए उन्हें जनपद स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है।

सत्यदेव आर्य सोशल मीडिया के माध्यम से भी आम जनमानस को जागरूक करने का कार्य करते हैं वे अपने जनपद में युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

सत्यदेव आर्य ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता श्री प्राज्ञदेव माता महेन्द्री देवी सहित मित्र सौरभ कुर्मी, मोहित शर्मा, युवा अधिकारी हिमांशु सिंह, पुष्पा सिंह, डॉल्वी तेवतिया, अजीत कुशवाहा एवं विवेकानंद युवा विकास समिति से जुड़े सभी युवा स्वंयसेवकों को दिया है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

1 hour ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

2 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

5 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

13 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

16 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

17 hours ago