रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी में घर में स्मैक बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस ने दबिश देकर दो भाइयों को गिरफ्तार किया उनके कब्जे से पांच करोड़ की स्मैक पाउडर और कट पाउडर बरामद किया हे तस्कर यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली समेत कई प्रदेशों में स्मैक सप्लाई करते थे कच्चा माल झारखंड से मंगवाते थे पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर फतेहगंज पश्चिमी पुलिस टीम ने मोहल्ला सराय नई बस्ती में दबिश दी। पुलिस टीम ने मोहल्ला सराय नई बस्ती निवासी नदीम उर्फ मुन्ना और उसके भाई मोहसिन को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने चार किलो 82 ग्राम स्मैक, एक किलो 800 ग्राम पावर पाउडर व 12 किलो 200 ग्राम कट पाउडर बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि नदीम उर्फ मुन्ना अपने घर में स्मैक बनाता था। कच्चा माल अफीम पाउडर झारखंड से मंगवाते थे। पावर पाउडर और कट पाउडर का इस्तेमाल कर डेली की शक्ल में बनाते थे। पुड़िया बनाकर पॉलीथीन में रखकर मिलक, रामपुर, काशीपुर, उत्तराखंड, दिल्ली में अपने भाई मोहसिन के सहयोग से सप्लाई करते थे। तस्करों से पूछताछ की जा रही है कि वह झारखंड में किससे स्मैक मंगवाते थे। नदीम के खिला अलग अलग थानो में पांच मुकदमे दर्ज है।
बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…
पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…