Advertisement

home

सांसद से महिला लाभार्थी बोली 30 हज़ार देकर मिला PM आवास

  • सांसद ने पास खड़े विधायक की तरफ देखकर बोले- यह गंभीर मुद्दा है

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली : सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को कैसे मिल रहा है, एक वृद्धा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के सामने इसकी पोल खोलकर रख दी। सांसद के सवाल पर वृद्धा ने तपाक से जवाब दिया कि पीएम आवास के लिए उसे 30 हजार रुपये रिश्वत देनी पड़ी है। सांसद ने इसके बाद फिर पूछा कि मोदी जी को धन्यवाद देना चाहती हो, तो उसने जवाब दिया- हां, हां, मोदी जी को धन्यवाद।
सांसद अपनी संसदीय क्षेत्र के कस्बे बदायूं के उसावां में विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
इसी दौरान पीएम आवास का लाभ पाने वाली एक वृद्धा को चाबी देने के बाद सांसद ने पूछ लिया, आवास के लिए किसी ने पैसे तो नहीं लिए। सांसद के इस सवाल पर वृद्धा पहले तो झिझकी, फिर जवाब दिया- हां, लिए हैं। सांसद ने पूछा, कितने लिए। इस पर वृद्धा ने जवाब दिया- 30 हजार रुपये लिए हैं।
भरी सभा में अपने ही सवालों पर आए वृद्धा के इस जवाब को सांसद ने हंसी-हंसी में लिया। हंसते हुए पास खड़े विधायक की तरफ देखकर बोले- यह गंभीर मुद्दा है। इसके बाद वृद्धा से फिर पूछा- मोदी जी को धन्यवाद देना चाहती हो। इस पर वृद्धा ने सहमति में सिर हिलाया। पूरे सवाल-जवाब का वीडियो भी वायरल हो गया।

Express views

Recent Posts

घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन

मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…

8 hours ago

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र

Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…

9 hours ago

रामगंगा में नहाते समय दो भाई बहे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…

10 hours ago

पीलीभीत:10 अक्टूबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में रहेगा अवकाश, बीएसए ने जारी किया आदेश

पीलीभीत। जिले में 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय…

1 day ago

शिव धनुष टूटते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राम-सीता के जयमाल से भावविभोर हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से शुक्रवार, 9 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

1 day ago

आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव सिसईया में गुरुवार की रात एक दर्दनाक…

1 day ago