रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बदायूं। प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर धन उगाही का वीडियो वायरल होने के बाद शासन ने डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) के परियोजना अधिकारी देवेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। वहीं संविदा पर तैनात सिविल इंजीनियर शिव कुमार को भी बर्खास्त किया गया है। साथ ही परियोजना की निगरानी के लिए नामित संस्था सरयू बाबू इंजीनियर फॉर रिसोर्स डेवलमेंट को डिबार कर दिया गया।
बतादें कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान उसावां में चाबी वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चाबियों का वितरण किया था। इसी दौरान सांसद ने एक लाभार्थी से पूछा कि आवास की किस्त पाने के लिए उन्हें कोई पैसा तो नहीं देना पड़ा। इस पर बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनसे 30 हजार रुपये लिए गए। यह सुनकर सांसद ने डूडा के पीओ को ही मामले की जांच के निर्देश दे दिए। ऐसा कहने से उस समय तो मामला शांत हो गया, मगर घटनाक्रम का वायरल हुआ वीडियो शासन तक पहुंच गया। इसके बाद राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) के अपर निदेशक आनंद कुमार शुक्ला ने परियोजना अधिकारी को निलंबित कर दिया है। वहीं संविदा पर तैनात सिविल इंजीनियर शिव कुमार को भी बर्खास्त किया गया है। साथ ही परियोजना की निगरानी के लिए नामित संस्था सरयू बाबू इंजीनियर फॉर रिसोर्स डेवलमेंट को डिबार कर दिया गया। बता दें कि देवेश कुमार, उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के मूल कर्मी है। उन्हें अभिकरण में प्रतिनियुक्ति के आधार पर परियोजना अधिकारी के पद पर तैनात किया गया था।
बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…
पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…