Advertisement

Categories: home

फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में हुआ संवाद कार्यशाला आयोजन।

बरेली । कस्बे के लोधी नगर चौराहे के पास एक बैंकट हॉल में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, न्याय पंचायत कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने सृजन को लेकर संगठन के पदाधिकारी को निर्देशित किया और आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलानी ने कहा कि आज अधिकतर लोग भाजपा की नफरत वाली विचारधारा से त्रस्त परेशान होकर मोहब्बत की विचारधारा से जुड़ रहे हैं। आज देश को कांग्रेस और राहुल की मोहब्बत की दुकान की जरूरत है। और कहा कि आज देश के हालात बहुत खराब है भाजपा जातिवाद और नफरत फैलाकर भाई भाई को लड़ाने का काम कर रही है। और कांग्रेस गंगा जमुनी तहजीब तहत मोहब्बत की दुकान खोल बैठी है। इसीलिए कांग्रेस का नारा है नफरत छोड़ो भारत जोड़ो। इस मौके पर पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार ने कहा कि अगर कांग्रेस देश में मजबूत होगी तो देश का भाईचारा मजबूत होगा इसलिए भाजपा हटाओ देश बचाओ का नारा जन-जन को लगाते हुए भाजपा को सत्ता से हटाना होगा। और कहा कि फांसीवादी ताकतें देश को कमजोर कर रही हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट ने संगठन और बूथ कमेटी को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कांग्रेस बीजेपी भाजपा की तरह जुमलेबाजी नहीं करती। कांग्रेस पार्टी ने जो कहा वह करके दिखाया है आज जितनी भी फैक्ट्रियां इंडस्ट्री लगी है सब कांग्रेस की देन है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश दादा एडवोकेट, जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह , मीरगंज चेयरमैन मोहम्मद इलियास अंसारी, एम इश्तियाक खान, हांजी अकील अहमद, वसीम जावेद अंसारी, हाफिज जाकिर हुसैन एडवोकेट इफ्तिखार अहमद, सभासद वसीर अहमद, सभासद जाकिर हुसैन, अबरार हुसैन, विक्रांत सिंह रावत, दिनेश दीक्षित, पंडित कुंज बिहारी लाल, सोमपाल राजपूत अंकित सिंह डॉक्टर विश्वास, मेराज मियां, राकेश गंगवार आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

32 mins ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

2 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

4 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

12 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

16 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

16 hours ago