Advertisement

Categories: home

दो साल पहले चोरी हुई बाईक बरामद,दो गिरफ्तार।

बरेली ।स्थानीय कस्बा पुलिस ने दो साल पहले साप्ताहिक बाजार के पास से चोरी हुई बाईक को बरामद करते हुए दो अरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस स्टेशन के कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक विजय पाल सिंह ने रविवार की रात गश्त के दौरान ब्लॉक की ओर से आ रही काले रंग की स्प्लेन्डर प्लस बाईक को रोका जिस पर दो लोग सवार थे संदिग्ध होने पर पुलिस कर्मियो ने ई चालान एप पर गाडी की नम्बर प्लेट और चेचिस नम्बर को चेक किया तो बाईक पर लगी नम्बर प्लेट फर्जी निकली जबकि बाईक का वास्तविक नम्बर कुछ और था पुलिस ने दोनो सवारों नाजिम पुत्र शहीद निवासी मीरखां बाबर नगर मीरगंज व दूसरे ने अपना नाम शकूर अली उर्फ तौफीक पुत्र जमालुद्दीन निवासी गाँव शीशमखेडा मीरगंज को हिरासत में लेकर पूंछताछ की तो उन्होने बताया कि उन्होने यह बाईक कस्बा मीरगंज की साप्ताहिक बाजार के पास से दो वर्ष पहले चोरी की थी पकड में न आये इसलिए बाईक की नम्बर प्लेट को बदल कर दूसरा नम्बर डाल दिया था पुलिस के मुताबिक बरामद बाईक स्थानीय थाना क्षेत्र के गाँव करमपुर निवासी चन्द्र भान पुत्र सिया राम के नाम पंजीकृत है जिसकी चोरी होने की रिपोर्ट आपराध 290/21 धारा 379 पंजीकृत है ।पकडे गये उक्त दोनो अरोपियों को लिखापढी के साथ आज सक्षम न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से दोनो को जेल भेज दिया गया है ।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

31 mins ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

1 hour ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

4 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

12 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

16 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

16 hours ago